लाइव न्यूज़ :

PNB घोटालाः CBI ने नीरव मोदी के खिलाफ दायर की पहली चार्जशीट, बैंक की पूर्व एमडी का भी नाम शामिल

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 14, 2018 15:10 IST

सीबीआई ने नीरव मोदी मामले के चार्जशीट में पीएनबी की पूर्व एमडी और सीईओ ऊषा अनंतसुब्रमण्यन और पीएनबी के दो कार्यकारी निदेशकों की कथित भूमिकाओं का विस्तार से जिक्र किया है।

Open in App

मुंबई, 14 मईः केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी द्वारा करीब 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक के घोटाला मामले में पहली चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में नीरव मोदी को सीबीआई ने वांछित करार दिया। वहीं, सीबीआई ने यह चार्जशीट मुंबई की अदालत में दायर की है। इस मामले में अभी तक सीबीआई 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सीबीआई ने नीरव मोदी मामले के चार्जशीट में पीएनबी की पूर्व एमडी और सीईओ ऊषा अनंतसुब्रमण्यन और पीएनबी के दो कार्यकारी निदेशकों की कथित भूमिकाओं का विस्तार से जिक्र किया है। बता दें, ऊषा अनंतसुब्रमण्यन फिलहाल इलाहाबाद बैंक की एमडी-सीईओ हैं। उन्होंने अगस्त 2015 से मई 2017 तक पीएनबी में मुख्य भूमिका निभाई है। इस दौरान ही स्विफ्ट सिस्टम के जरिए नीरव मोदी को फायदा पहुंचाया गया था। 

नीरव अब तक करीब चार देशों में चुका है।1 जनवरी 2018 में वह मुंबई से यूएई गया था। जिसके बाद तमाम एजेंसियों के दवाब के बाद वह फरवरी में हांग कांग पहुंचा था। उस समय  नीरव मोदी के खिलाफ अमेरिका में समाशोधन प्राधिकरण के समक्ष अर्जी लगाने के बाद अब हांग कांग में भी अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अब खबरों की मानें तो कानूनी प्रक्रिया के डर से उसने 14 फरवरी को हांग कांग  छोड़ा है।

जिसके बाद 15 फरवरी को वो लंदन पहुंचा और वहां पर करीब 1 महीने तक रहा। इसके बाद मार्च के तीसरे हफ्ते में वह न्यूयॉर्क चला गया। इस तरह जनवरी से अब तक वह 4 देशों में जा चुका है।गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक के 13400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ रविवार को गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फॉरेन एक्सचेंज डिपार्टमेंट विभाग के चार अधिकारियों से पूछताछ की थी। 

सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी के खिलाफ और 15 फरवरी को मेहुल चौकसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जनवरी में सीबीआई द्वारा केस दर्ज करने से पहले ही देश छोड़कर जा चुके थे। बताया जा रहा है कि लोन देने से पहले कंपनियों को एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोविंग फॉर्म भरना होता है जोकि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को दिए गए लोन के लिए नहीं भरे गए थे।

सीबीआई नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है, लेकिन दोनों ने भारत आने से इनकार कर दिया है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने अपने वकीलों को माध्यम से सीबीआई को जवाब भेजकर कहा कि वो अभी देश वापस नहीं आ सकते। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने भारतीय मीडिया पर पूरे मामले को बढ़ाचढ़ा कर दिखाने का भी आरोप लगाया। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी किस देश में मौजूद हैं।

टॅग्स :नीरव मोदीमेहुल चौकसीसीबीईपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी