लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: ईडी ने नीरव मोदी के करीबी श्याम सुंदर वाधवा को किया गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: March 28, 2018 14:59 IST

PNB Fraud: श्याम सुंदर वाधवा फायरस्टार समूह का वाइस-प्रेसीडेंट हैं। ईडी और सीबीआई वाधवा से नीरव मोदी और मेहुल चौकसी मामले में भी पूछताछ कर सकती हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 28 मार्च: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को फायरस्टार ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट श्याम सुंदर वाधवा को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी के मुताबिक श्याम वाधवा  नीरव मोदी करीबी समर्थक थे।

इससे पहले मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक ने विदेश भाग गए अरबपति जौहरी नीरव मोदी को लोन जारी करने की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज दिखाने से इनकार कर दिया था। मुंबई आधारित आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के एक प्रश्न के जवाब में पंजाब नेशनल बैंक ने सूचना के अधिकार( आरटीआई) अधिनियम की धारा8(1)( एच) का हवाला देते हुए सूचना प्रकट करने से इनकार किया था।पीएनबी घोटाला: बैंक ने नीरव मोदी को लोन जारी करने की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज दिखाने से किया इनकार

क्या है पूरा मामला?

पीएनबी ने 14 फरवरी को जानकारी दी कि उसके मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रांच में 11,400 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी पर कर्ज लेकर उसे नहीं चुकाने का आरोप लगाया। ये कर्ज पीएनबी के लैटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए लिए गए। जांच एजेंसियां घोटाला सामने आने के तुरंत बाद से ही उसकी संपत्तियों और ठिकानों पर कार्रवाई में जुटी हुई हैं। अब तक इस सिलसिले में 5716 करोड़ की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। साथ ही नीरव को भारत लाने के लिए जरूरी कार्रवाई पर भी काम शुरू कर दिया गया है।

पीएनबी घोटाला: दिवालिया घोषित हो सकता है पंजाब नेशनल बैंक, 31 मार्च को फैसला

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमेहुल चौकसीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें