लाइव न्यूज़ :

कोर्ट ने नीरव मोदी को भगोड़ा करार दिया, कंपनी से कहा- उसे वापस भारत बुलाओ

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 12, 2018 04:59 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार हम एक भगोड़े से निपट रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब नेशनल बैंक के 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले में कंपनी की संपत्तियों पर छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई की है। 

Open in App

नई दिल्ली, 12 अप्रैल:  दिल्ली उच्च न्यायालय ने पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी और हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार डायमंड से नीरव मोदी को वापस बुलाने के लिए कहा है। अदालत ने नीरव मोदी को भगोड़ा करार दिया है। 

न्यायमूर्ति एस मुरलीधर और न्यायमूर्ति आई एस मेहता की पीठ ने यह आदेश पारित किया कि है कि नीरव मोदी को जल्द से जल्द भारत वापस बुलाया जाए। हालांकि कंपनी के वकील ने इससे पहले दलील दी थी कि नीरव मोदी को इस तकनीकी आधार पर राहत से वंचित नहीं किया जाना चाहिए कि फायरस्टार इंटरनेशनल ने अपनी अनुषंगी फायरस्टार डायमंड को याचिकाएं दायर करने को अधिकृत किया है। 

यह भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप: CBI करेगी अब जांच, बीजेपी विधायक पर FIR, दो डॉक्टर और एक पुलिस सस्पेंड

पीठ ने फायरस्टार डायमंड और फायरस्टार इंटरनेशनल के अधिवक्ता विजय अग्रवाल से कहा कि यदि हम तकनीकी पहलू पर जोर नहीं देते हैं , तो नीरव मोदी को वापस आने को नहीं कहते। पीठ ने आगे कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार हम एक भगोड़े से निपट रहे हैं।  प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब नेशनल बैंक के 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले में कंपनी की संपत्तियों पर छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई की है।  प्रवर्तन निदेशालय के वकील सॉलिसिटर जनरल संदीप सेठी और केंद्र सरकार के स्थायी वकील अमित महाजन ने कहा कि दोनों कंपनियों को किसी भी मामले में कोई राहत नहीं मिलनी चाहिए। नीरव मोदी एक भगोड़ा है। वह कानून के साथ खिलवाड़ कर रहा है। वह देश छोड़कर भागा हुआ है। वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। 

प्रवर्तन निदेशालय के वकील सॉलिसिटर जनरल संदीप सेठी और केंद्र सरकार के स्थायी वकील अमित महाजन की इस दलील में कोर्ट को वजन लगा। कोर्ट ने कहा कि नीरव मोदी एजेंसियों के समक्ष पेश नहीं हो रहा है ऐसे में उसकी कंपनियों को विवेकाधीन राहत नहीं दी जा सकती है। गौरतलब है कि पीठ ने यह फैसला नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की कंपनियों की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। 

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम