लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: सीबीआई की विशेष अदालत ने खारिज की चार आरोपियों की जमानत याचिका

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 13, 2018 00:21 IST

सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले के चार आरोपियों की जमानत याचिका मंगलवार को सुनवाई के दौरान खारिज कर दी। इसी मामले में हीरा व्यापारी नीरव मोदी भी आरोपी है।

Open in App

मुंबई, 12 जून। सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले के चार आरोपियों की जमानत याचिका मंगलवार को सुनवाई के दौरान खारिज कर दी। इसी मामले में हीरा व्यापारी नीरव मोदी भी आरोपी है। इन चारों आरोपियों को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेश की टीम ने मार्च में गिरफ्तार किया था।

सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने जिन चार आरोपियों की जमानत खारिज की है उनमें नीरव मोदी ग्रुप का अधिकृत हस्ताक्षरी हेमंत भट्ट, अर्जुन पाटिल, फायरस्टार इंटरनेशनल (नीरव मोदी की कंपनी) का वरिष्ठ कार्यकारी, फर्म का पूर्व वित्त प्रबंधक मितेन पांड्या और फायरस्टार इंटरनेशनल में तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक (ऑपरेशनंस) मनीष बोसमिया शामिल है। सीबीआई ने पीएनबी घोटाला मामले में इन चारों को मार्च में गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों ने जमानत याचिका में कहा था कि उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल हो चुका है, ऐसे में उन्हें हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन सीबीआई के विशेष जज जे. सी. जगदले ने जमानत याचिका खारिज कर दी। 

टाला कर विदेश फरार होने वाले हीरा व्यापारी के खिलाफ इससे पहले सीबीआई ने बीते सोमवार को इंटरपोल से गुजारिश किया था की वह नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करें।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है