लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: CBI ने किया इंटरपोल से अनुरोध, नीरव-मेहुल के खिलाफ जारी करें कॉर्नर नोटिस

By स्वाति सिंह | Updated: June 11, 2018 18:11 IST

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हजारों करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी नीरव मोदी राजनीतिक शरण की तलाश में भाग कर ब्रिटेन पहुंचा है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जून: पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ रूपए का घोटाला कर विदेश फरार होने वाले हीरा व्यापारी के खिलाफ सोमवार को सीबीआई ने बड़ा कदम उठाया है। सीबीआई ने इंटरपोल से अनुरोध किया है की वह नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करें। मीडिया रिपोर्ट कि मानें तो पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हजारों करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी नीरव मोदी राजनीतिक शरण की तलाश में भाग कर ब्रिटेन पहुंचा है। फाइनेन्शियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत और ब्रिटेन के अधिकारी कह रहे हैं कि वह (नीरव मोदी) लंदन में है, जहां उसकी कंपनी का एक स्टोर है। यहां वह शरण पाने की कोशिश कर रहा है।

ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपेार्ट में कहा गया, 'हमेशा ऐसे जटिल मामले होते हैं जो भारत के साथ हमारे संबंध में थोड़ा तनाव और मसाला जोड़ देते हैं, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से हमेशा उत्साह बढ़ाने वाली बात यह है कि हमारे पास कानूनी प्रक्रिया है जिसका पालन होना चाहिए।'

आपको बता दें, सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी के खिलाफ और 15 फरवरी को मेहुल चौकसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जनवरी में सीबीआई द्वारा केस दर्ज करने से पहले ही देश छोड़कर जा चुके थे। बताया जा रहा है कि लोन देने से पहले कंपनियों को एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोविंग फॉर्म भरना होता है जोकि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को दिए गए लोन के लिए नहीं भरे गए थे।

सीबीआई नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है, लेकिन दोनों ने भारत आने से इनकार कर दिया है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने अपने वकीलों को माध्यम से सीबीआई को जवाब भेजकर कहा था कि वो अभी देश वापस नहीं आ सकते। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने भारतीय मीडिया पर पूरे मामले को बढ़ाचढ़ा कर दिखाने का भी आरोप लगाया था। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द कर दिया।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमेहुल चौकसीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

कारोबार अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना