लाइव न्यूज़ :

मेहुल चोकसी ने खुद को बताया निर्दोष, कहा- PNB धोखाधड़ी में शामिल कंपनी से उनका नाता नहीं

By भाषा | Updated: March 28, 2019 05:35 IST

चोकसी तथा उसका रिश्तेदार नीरव मोदी दोनों आभूषण दुकानों के मालिक थे और दोनों ने कथित रूप से पंजाब नेशनल बैंक के दो कर्मचारियों के साथ साठगांठ कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

Open in App

बैंक धोखाधड़ी में फंसे मेहुल चोकसी ने बुधवार को कहा कि वह घोटाले के लिये जांच के घेरे में आयी किसी भी कंपनी में भागीदार नहीं थे। वह उन कंपनियों से 2000 में ही अलग हो गये थे। चोकसी के वकीलों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उनके खिलाफ छापे एक पुराने दसतावेज ‘अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी)’ के आधार पर मारे गये। उन्होंने वह दस्तावेज 1995 में पंजाब नेशनल बैंक को सौंपा था।

बयान के अनुसार, ‘‘चोकसी ने कई बार केवाईसी में सुधार के लिये कहा था। वह उस किसी भी कंपनी में भागीदार नहीं हैं जो कथित घोटाले के कारण जांच के घेरे में है। वास्तव में चोकसी ने 2000 में ही इन कंपनियों से नाता तोड़ दिया था। उसने कहा कि संपत्ति जब्त होने के कारण वह कर्ज लौटाने की स्थिति में नहीं है। बयान के अनुसार, ‘‘इस परिस्थिति में चोकसी से किसी भी बकाये कर्ज को चुकाने की उम्मीद नहीं की जा सकती। चोकसी, 25 साल तक पीएनबी का ग्राहक रहा और एक बार भी कर्ज लौटाने में उससे चूक नहीं हुई।’’ 

चोकसी तथा उसका रिश्तेदार नीरव मोदी दोनों आभूषण दुकानों के मालिक थे और दोनों ने कथित रूप से पंजाब नेशनल बैंक के दो कर्मचारियों के साथ साठगांठ कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

चोकसी की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है कि चोकसी ने पीएनबी अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उसे यह संकेत दिया गया कि मामले को सौहादपूर्ण तरीके से निपटा दिया जायेगा। लेकिन पीएनबी अधिकारियों ने बार बार उसके आग्रह को नजरअंदाज किया और पूराने केवाईसी दस्तावेज को अपने आरोपों का आधार बनाया।

टॅग्स :पीएनबी स्कैममेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

भारतनीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में गिरफ्तार, पीएनबी घोटाला में नाम

भारतPNB Fraud: मुंबई कोर्ट ने मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, 55 करोड़ के ऋण धोखाधड़ी मामले कोर्ट सख्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम