लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर जल्द लगेगी रोक, मोदी सरकार ने तैयार किया ये 'फ्यूचर' प्लान

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 30, 2018 05:47 IST

दिल्ली में पेट्रोल 78.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 69.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में  86.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.79 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 29 मई:  देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर आम जनता काफी परेशान है, लेकिन इसकी बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगने का नाम नहीं रहा है। मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 14 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 78.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 69.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में  86.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.79 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। 

मोदी सरकार तेल की कीमतों से निपटने के लिए पिछले कुछ दिनों में कई बार बैठक भी कर चुकी है ताकि वैश्विक कीमतों का ज्यादा असर घरेलू बाजार पर बिल्कुल भी ना पड़े। सोमवार 28 मई को इस मसले पर फिर से बात हुई। इस बैठक के बाद हुए फैसले से ऐसा माना जा रहा है कि इसे तेल की कीमतों से निजात मिलेगा। 

नहीं थम रहा पेट्रोल-डीजल के महंगे होने का सिलसिला, आज की देखें कीमतें

डीजल का वायदा कारोबार (फ्यूचर) लॉन्च करने की अनुमति दे दी है। भारतीय कमोडिटी एक्सचेंज के एमडी संजीत प्रसाद ने कहा, 'हमें मंत्रालय से इस बारे में नो ऑब्जेक्शन मिल चुका है।' हालांकि भारतीय कमोडिटी एक्सचेंज को वायदा कारोबार (फ्यूचर) अमल में लाने के लिए अभी सबसे ग्रीन सिग्नल मिलना बाकी है।  

बता दें कि वायदा कारोबार (फ्यूचर) एक  फाइनैंशल कॉन्ट्रैक्ट होता है। जिसमें खरीदार असेट खरीद सकता है या फिर सेलर पूर्वनिर्धारित फ्यूचर डेट और दाम पर ही इसे बेच सकता है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :महँगाई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारतPetrol, Diesel Prices Hiked: ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर अब किचन के बजट पर? जानें फ्यूल रेट बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है