लाइव न्यूज़ :

PhonePe: ऐप के जरिये आयकर भुगतान की सुविधा पेश, फोनपे ने पेश किया ‘फीचर’, जानें क्या है सुविधा, कैसे कर सकते हैं प्रयोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2023 21:50 IST

PhonePe: कंपनी ने बयान में कहा कि आयकरदाता ऐप पर लॉग-इन करने और ‘इनकम टैक्स’ के भाग को चुनकर कर का भुगतान कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआयकरदाता को आयकर पोर्टल से जुड़ने की जरूरत नहीं होगी।राशि कर पोर्टल पर दो कार्यदिवसों में डाल दी जाएगी। कर के भुगतान के एक दिन के अंदर करदाता को विशिष्ट लेनदेन संख्या यानी यूटीआर मिलेगा।

PhonePe: डिजिटल भुगतान और वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच फोनपे ने अपने ऐप के जरिये आयकर भुगतान की सुविधा पेश की है। फोनपे ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि व्यक्तिगत आयकरदाता और कारोबारी यूपीआई या क्रेडिट कार्ड के जरिये स्व-आकलन के बाद कर और अग्रिम कर का भुगतान कर सकते हैं। ऐप पर इस बारे में फीचर जोड़ा गया है।

अग्रिम कर के भुगतान के लिए आयकरदाता को आयकर पोर्टल से जुड़ने की जरूरत नहीं होगी। यह राशि कर पोर्टल पर दो कार्यदिवसों में डाल दी जाएगी। कंपनी ने बयान में कहा कि आयकरदाता ऐप पर लॉग-इन करने और ‘इनकम टैक्स’ के भाग को चुनकर कर का भुगतान कर सकते हैं।

इसके लिए उन्हें कर के प्रकार, आकलन वर्ष, स्थायी खाता संख्या (पैन) का ब्योरा देना होगा। कर के भुगतान के एक दिन के अंदर करदाता को विशिष्ट लेनदेन संख्या यानी यूटीआर मिलेगा। भुगतान का चालान दो कार्यदिवसों में उपलब्ध होगा।

फोनपे की प्रमुख-बिल भुगतान और रिचार्ज कारोबार निहारिका सेगल ने कहा, ‘‘करों का भुगतान हमेशा से जटिल प्रक्रिया रही है। फोनपे अब अपने प्रयोगकर्ताओं को अपनी कर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए एक सुगम मार्ग उपलब्ध करा रही है।’’ फोनपे ने इस फीचर के लिए डिजिटल बी2बी भुगतान सेवाप्रदाता पेमेट के साथ भागीदारी की है।

टॅग्स :आयकरITRगूगलआयकर विभागincome tax department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?