लाइव न्यूज़ :

पेट्रोलियम कंपनियां केवल कुछ ही बंदरगाहों से कर रही हैं एलपीजी का आयात, मुंबई और कांडला पर बढ़ा दबाव

By भाषा | Updated: April 12, 2022 17:21 IST

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां चुनिंदा बंदरगाहों से ही तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलपीजी) के आयात पर जोर दे रही हैं। इस वजह से मुंबई और कांडला बंदरगाहों को आयात होने वाले एलपीजी के जहाजों से भारी दबाव और ‘रुकावट’ का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार कुछ बंदरगाहों को विदेश से रसोई गैस लाने के लिए माल ढुलाई सब्सिडी देती है यही कारण है कि तेल कंपनियां उनके अलावा दूसरे बंदरगाह का रुख नहीं कर रही हैंइस वजह से मुंबई और कांडला बंदरगाहों पर आयातित एलपीजी के जहाजों के आने से दबाव बढ़ गया है

दिल्ली: देश के बेहद व्यस्त बंदरगाहों में शामिल मुंबई और कांडला से आयात होने वाले एलपीजी के जहाजों से भारी दबाव और ‘रुकावट’ का सामना करना पड़ रहा है।

इसकी वजह यह है कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां चुनिंदा बंदरगाहों से ही तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलपीजी) के आयात पर जोर दे रही हैं।

सूत्रों ने कहा कि सरकार ने जिन बंदरगाहों को विदेश से रसोई गैस लाने के लिए माल ढुलाई सब्सिडी देने के लिए नामित किया है, कंपनियां उनके अलावा दूसरे बंदरगाह का रुख नहीं कर रही हैं।

पीडीएस केरोसिन और घरेलू एलपीजी सब्सिडी योजना 2002 के तहत सरकार ने कांडला, मुंबई, जेएनपीटी, जामनगर, हजीरा, मेंगलोर, कोच्चि, चेन्नई, हल्दिया और विशाखापट्टनम के बंदरगाहों को समुद्री माल ढुलाई सब्सिडी देने के लिए नामित किया है।

इसका मतलब है कि सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को इन बंदरगाहों से रसोई गैस एलपीजी का आयात करने पर माल ढुलाई के लिए प्रतिपूर्ति मिलती है।

मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि यह सब्सिडी अन्य बंदरगाहों पर किए गए आयात के लिए उपलब्ध नहीं है और इसलिए इन बंदरगाहों पर काफी अधिक दबाव है।

इस कारण चुनिंदा बंदरगाहों पर एलपीजी जहाजों की संख्या काफी बढ़ गई है और माल उतारकर लौटने का (टर्नअराउंड) का समय भी बढ़ गया है।

सूत्रों ने कहा कि मुंद्रा, दाहेज, पीपावाव, पोरबंदर, तूतीकोरिन या पारादीप जैसे अन्य बंदरगाहों पर आयातित एलपीजी पर माल ढुलाई की प्रतिपूर्ति की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

तेल उद्योग और पेट्रोलियम मंत्रालय ने नामित बंदरगाहों की सूची का विस्तार करने की मांग की थी, लेकिन वित्त मंत्रालय ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

दूसरी ओर वित्त मंत्रालय चाहता है कि पूरी सब्सिडी योजना को खत्म कर दिया जाए, क्योंकि यह अपनी निर्धारित अवधि से काफी अधिक समय तक चल चुकी है।

टॅग्स :Mumbai Port Trustएलपीजी गैसLPGLPG Gas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071 रुपये?, इसी कीमत में पहले 2 सिलेंडर लेते थे, ग्राहकों ही नहीं पर्यटकों पर भी असर?, शिमला में रेस्तरां मालिकों की नाराजगी

कारोबारबढ़ेगी महंगाई! पेट्रोल-डीजल की कीमतें 4-5 रुपये प्रति लीटर और LPG की कीमत 40-50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ने की संभावना

कारोबार‘Chotu’ Cylinder Shock: 5 KG वाला छोटू सिलेंडर 261 रुपये महंगा?, 1754 रुपये में मिलेगा?

कारोबारLPG Price Hike: बाहर खाना होगा महंगा, कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा; जानें घरेलू एलपीजी के दाम

कारोबारनया महीना, नए नियम! गेम खेलने से लेकर सिलेंडर बुक करने तक, जानें क्या-क्या बदल रहा है 1 मई से

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी