लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के दाम

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 11, 2020 06:36 IST

Petrol-Diesel Price: पिछले एक हफ्ते पर ध्यान जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में को फेरबदल नहीं किया है। 1 अगस्त को कुछ शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देडीजल की कीमत में 25 और 26 जुलाई को आखिरी बार उछाल देखा गया था।पेट्रोल की कीमतों में पिछले एक महीने से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है।

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price) अगस्त के शुरुआत महीने से ही स्थिर बनी हुई है। आज लगातार 10वें दिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। जुलाई महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल के दाम बढ़ाए थे। डीजल की कीमत में 25 और 26 जुलाई को आखिरी बार उछाल देखा गया था। बीते जुलाई के दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। 

मंगलवार (11 अगस्त) को दिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में 87.19 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 82.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमतों में पिछले एक महीने से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार 5 पैसे प्रति लीटर बीते 29 जून को बढ़े थे। 

वहीं डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 80.11, कोलकाता में डीजल 77.06 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.86 रुपये बिक रहा है। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (10 अगस्त, 2020)आगरा- 80.84 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 77.93 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 81.10 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 88.36 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 83.11 रुपये/लीटरभोपाल- 88.11 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 81.03 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 77.44 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (10 अगस्त, 2020)आगरा- 73.51 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 79.11 रुपये/लीटरप्रयागराज- 73.86 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 81.28 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 77.88 रुपये/लीटरभोपाल- 81.26 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 80.03 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 73.21 रुपये/लीटर

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावडीजलपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज की रेट लिस्ट, 17 मई को ये हैं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी