लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel: 83000 से अधिक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले 1000000 कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट?, डीलर कमीशन में बढ़ोतरी, 30 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 05:43 IST

Petrol-Diesel: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि लंबित मामले के समाधान के बाद इंडियन ऑयल को डीलर मार्जिन में संशोधन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे30 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होगा। खुदरा बिक्री मूल्य पर कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ेगा।डीलर कमीशन बिक्री और स्थान के अनुसार अलग-अलग होगा।

Petrol-Diesel: सार्वजनिक क्षेत्र के खुदरा ईंधन विक्रेताओं ने मंगलवार को पेट्रोल पंप डीलर को दिये जाने वाला कमीशन बढ़ा दिया। हालांकि, इससे खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। वास्तव में, राज्य के भीतर माल ढुलाई को युक्तिसंगत बनाने के कारण ओडिशा, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटेंगी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘लंबित मामले के समाधान के बाद इंडियन ऑयल को डीलर मार्जिन में संशोधन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

यह संशोधन 30 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होगा। इससे उत्पादों के खुदरा बिक्री मूल्य पर कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ेगा।’’ डीलर कमीशन बिक्री और स्थान के अनुसार अलग-अलग होगा। हालांकि, इस बारे में विस्तृत ब्योरा फिलहाल उपलब्ध नहीं हो पाया है। वर्तमान में, डीलरों को पेट्रोल पर कमीशन के रूप में 1,868.14 रुपये प्रति किलोलीटर के साथ बिल किये गये मूल्य का 0.875 प्रतिशत भुगतान किया जाता है। डीजल पर यह 1389.35 रुपये प्रति किलोलीटर है। साथ ही बिल योग्य मूल्य का 0.28 प्रतिशत कमीशन मिलता है।

इसमें कहा गया है कि इससे ग्राहक सेवा मानकों और पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों को लाभ होगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने कहा, ‘‘इसके अलावा...देश भर में निरंतर आधार पर किफायती पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराने का हमारा प्रयास सफल हुआ है। इंडियन ऑयल ने राज्य के भीतर माल ढुलाई की लागत को तर्कसंगत बनाने का काम किया है, जिससे राज्य के भीतर विभिन्न बाजारों में खुदरा बिक्री मूल्य में अंतर कम होगा। इसमें वे भौगोलिक क्षेत्र शामिल नहीं हैं जहां आदर्श आचार संहिता लागू है। ’’

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्य के भीतर माल ढुलाई को तर्कसंगत बनाने के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दूरदराज के स्थानों (तेल विपणन कंपनियों के पेट्रोल और डीजल डिपो से दूर) पर स्थित उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इसके परिणामस्वरूप देश के कई भागों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आएगी। (चुनाव वाले राज्यों और निर्वाचन क्षेत्रों में निर्णय बाद में लागू किया जाएगा)।’’ उन्होंने ‘एक्स’ पर ओडिशा के मलकानगिरी में कुनानपल्ली और कालीमेला का उदाहरण दिया।

वहां पेट्रोल की कीमत क्रमशः 4.69 रुपये और 4.55 रुपये कम हो जाएगी और डीजल की दरों में क्रमशः 4.45 रुपये और 4.32 रुपये की कटौती होगी। इसी तरह छत्तीसगढ़ के सुकमा में पेट्रोल की कीमत 2.09 रुपये और डीजल की कीमत 2.02 रुपये कम हो जाएंगी. अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम में भी कई जगहों पर कीमतों में कमी आएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘डीलर कमीशन में बढ़ोतरी से पेट्रोल पंप पर ईंधन के लिए आने वाले लगभग सात करोड़ नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी...।’’ साथ ही पिछले सात साल से लंबित इस मांग के पूरा होने से पेट्रोल पंप डीलरों और देश भर के 83,000 से अधिक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले लगभग 10 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा।

टॅग्स :पेट्रोल डीजल आज का भावडीजल का भावपेट्रोल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज की रेट लिस्ट, 17 मई को ये हैं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: फ्यूल रेट में 3 रुपये की बढ़ोतरी, जानें 16 मई को महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के नए दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?