लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, विमान ईंधन के दाम 2.3 प्रतिशत घटाकर 117587.64 रुपये प्रति किलोलीटर की, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2022 14:30 IST

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में एविएशन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 2,775 रुपये प्रति किलोलीटर या 2.3 प्रतिशत घटाकर 1,17,587.64 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार आठवें महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है।एटीएफ के दाम में कटौती से विमानन कंपनियों को खासी राहत मिलेगी।दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं।

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दामों में नरमी आने के बाद विमान ईंधन (एटीएफ) के दामों में बृहस्पतिवार को 2.3 फीसदी की कटौती की गई। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार आठवें महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में एविएशन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 2,775 रुपये प्रति किलोलीटर या 2.3 प्रतिशत घटाकर 1,17,587.64 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है।

एटीएफ के दाम में कटौती से विमानन कंपनियों को खासी राहत मिलेगी क्योंकि उनकी परिचालन लागत में से लगभग 40 फीसदी हिस्सा ईंधन का होता है। विमान ईंधन के दाम में प्रत्येक महीने की पहली तारीख को संशोधन किया जाता है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार आठवें महीने कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं घरेलू रसोई गैस एलपीजी के दाम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वाणिज्यिक इस्तेमाल में आने वाले 19 किलोग्राम के एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत राष्ट्रीय राजधानी में 1,744 रुपये है। जबकि घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 1,053 रुपये पर अपरिवर्तित है।

टॅग्स :एयर इंडियाओएनजीसीतेल की कीमतेंपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?