लाइव न्यूज़ :

Pension Fund Regulatory and Development Authority PFRDA: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली न्यास और पेंशन कोष के नियमों में संशोधन, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2024 18:59 IST

Pension Fund Regulatory and Development Authority PFRDA: एनपीएस ट्रस्ट विनियमों में संशोधन न्यासियों की नियुक्ति, उनसे जुड़े नियमों और शर्तों, न्यासी बोर्ड की बैठकों के आयोजन तथा एनपीएस ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) की नियुक्ति से संबंधित प्रावधानों को सरल बनाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे2013 के अनुरूप पेंशन कोष के संचालन से संबंधित प्रावधानों को सरल बनाता है।खुलासे के दायरे को बढ़ाता है।संशोधन इस महीने की शुरुआत में किये गये थे।

Pension Fund Regulatory and Development Authority PFRDA: पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली न्यास और पेंशन कोष के नियमों में संशोधन को अधिसूचित कर दिया है। पीएफआरडीए ने बुधवार को बयान में कहा कि एनपीएस ट्रस्ट विनियमों में संशोधन न्यासियों की नियुक्ति, उनसे जुड़े नियमों और शर्तों, न्यासी बोर्ड की बैठकों के आयोजन तथा एनपीएस ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) की नियुक्ति से संबंधित प्रावधानों को सरल बनाता है।

बयान के अनुसार इसी प्रकार, पेंशन कोष नियमन में संशोधन कंपनी अधिनियम, 2013 के अनुरूप पेंशन कोष के संचालन से संबंधित प्रावधानों को सरल बनाता है और खुलासे के दायरे को बढ़ाता है। दोनों संशोधन इस महीने की शुरुआत में किये गये थे।

ये अनुपालन की लागत को कम करने और व्यापार सुगमता के लिए नियमों की समीक्षा करने को लेकर 2023-24 के केंद्रीय बजट में की गयी घोषणा के अनुरूप हैं। अन्य उल्लेखनीय संशोधनों में पेंशन कोष के प्रायोजक की भूमिकाओं को स्पष्ट करना और पेंशन कोष द्वारा अतिरिक्त बोर्ड समितियों का गठन शामिल है। इसमें ऑडिट समिति और नामांकन तथा पारिश्रमिक समिति शामिल है।

टॅग्स :Pension Fund Regulatory and Development AuthorityEmployees' Provident Fund Organisation (EPFO)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करने वाले लगभग 37.94 लाख लोगों की रुकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

कारोबारBig EPFO update: न्यूनतम पेंशन बढ़ सकती है 7.5 गुना तक, जल्द ही ATM से निकासी की भी होगी सुविधा

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है