लाइव न्यूज़ :

पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरणः अटल पेंशन योजना में 5.3 करोड़ ग्राहक, पीएफआरडीए चेयरमैन ने मोहंती कहा-न्यूनतम सुनिश्चित रिटर्न वाली पेंशन योजना लाने की तैयारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2023 20:58 IST

Pension Fund Regulatory and Development Authority: अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के लगभग 5.3 करोड़ ग्राहक हैं। इस वर्ष के लिए एपीवाई नामांकन का लक्ष्य 1.3 करोड़ का है, जबकि 2022 में 1.2 करोड़ नामांकन हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देहमें जोखिम और रिटर्न में संतुलन बनाना होता है।सरकार आश्वासन देती है और ग्राहक कीमत चुकाते हैं।पेंशन कोष को ज्यादा पूंजी मुहैया करानी होगी क्योंकि इसमें ज्यादा जोखिम है।

Pension Fund Regulatory and Development Authority: पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन दीपक मोहंती ने बुधवार को कहा कि नियामक न्यूनतम सुनिश्चित रिटर्न देने वाली पेंशन योजना पर काम कर रहा है और जल्द ही इस बारे में घोषणा की जाएगी।

इसके साथ ही मोहंती ने कहा कि अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के लगभग 5.3 करोड़ ग्राहक हैं। इस वर्ष के लिए एपीवाई नामांकन का लक्ष्य 1.3 करोड़ का है, जबकि 2022 में 1.2 करोड़ नामांकन हुए थे। उन्होंने कहा, “बहुत काम हो रहा है... वहां हमें जोखिम और रिटर्न में संतुलन बनाना होता है... कोई आश्वासन देता है और इसकी एक कीमत होती है।

जैसे एपीवाई में.. सरकार आश्वासन देती है और ग्राहक कीमत चुकाते हैं।” उन्होंने कहा कि सुनिश्चित रिटर्न की स्थिति में पेंशन कोष को ज्यादा पूंजी मुहैया करानी होगी क्योंकि इसमें ज्यादा जोखिम है। उन्होंने कहा, “हम इस संभावना पर विचार कर रहे हैं। हमने कुछ प्रगति भी की है। हम ऐसा उत्पाद लेकर आएंगे और साथ ही यह देखना होगा कि रिटर्न आकर्षक होना चाहिए।”

एपीवाई के संबंध में उन्होंने कहा कि पीएफआरडीए का लक्ष्य योजना के तहत ग्राहक बढ़ाना है और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक इस संबंध में अच्छी प्रगति कर रहा है। सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन प्रणाली की समीक्षा के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की प्रगति के बारे में पूछे जाने पर मोहंती ने कहा कि अभी इस पर कुछ बोलना जल्दबाजी होगा। मोहंती इस समिति के सदस्य हैं।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम