लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने सोशल मीडिया मंचों की अधिक जवाबदेही, गैर-व्यक्तिगत सूचना विनियमन पर जोर दिया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर संसद की एक समिति ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित व्यक्तिगत सूचना संरक्षण कानून के दायरे को व्यापक बनाते हुए इसमें व्यक्तिगत और गैर-व्यक्तिगत जानकारी, दोनों को शामिल करने की सिफारिश की तथा सोशल मीडिया मंचों की अधिक जवाबदेही पर जोर दिया।

समिति ने कहा कि सोशल मीडिया मंचों के साथ प्रकाशकों की तरह बर्ताव करके उनकी जवाबदेही को बढ़ाना चाहिए।

भाजपा सांसद पी पी चौधरी की अध्यक्षता में व्यक्तिगत सूचना संरक्षण विधेयक, 2019 पर संयुक्त समिति ने बृहस्पतिवार को दोनों सदनों में अपनी रिपोर्ट पेश की।

लोकसभा सचिवालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार रिपोर्ट में सोशल मीडिया मंचों के लिए सख्त विनियमन और एक वैधानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण की स्थापना के लिए मसौदा कानून के दायरे को बढ़ाने की सिफारिश की गई।

समिति ने ऐसे हार्डवेयर विनिर्माताओं को विनियमित करने के लिए एक ढांचे का सुझाव भी दिया, जो सॉफ्टवेयर के साथ जानकारी भी एकत्रित करते हैं। इसके साथ ही सभी डिजिटल और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) उपकरणों के प्रमाणन के लिए एक तंत्र का समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

क्रिकेटपैट कमिंस नहीं ईशान किशन ही करे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी?, संजय बांगड़ ने कहा- युवा खिलाड़ी बल्ले से साथ भी कर रहा कमाल?

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

भारतनीतियों को जीवन देती हैं सिविल सेवाएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट