लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों बिकने जा रही है बिसलेरी? कंपनी के प्रोमोटर ने बेटी को बताया कारण, ब्रांड को अंबानी के बजाय टाटा को बेचने में है इच्छुक

By आजाद खान | Updated: November 24, 2022 19:21 IST

गौरतलब है कि पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के बाजार में बिसलेरी की मार्केट शेयर 32% है जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। इसका मतलब यह है कि कंपनी इस बाजार में सबसे बड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की सबसे बड़ी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी अब बिकने जा रही है। देश की सबसे बड़ी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी अब बिकने जा रही है। कंपनी के बिक्री होने के पीछे कोई उत्तराधिकारी का नहीं होना बताया जा रहा है।

Tata-Bisleri Deal: पीने की पानी को बोतल में करके बेचने वाली ब्रांड बिसलेरी (Bisleri) बिकने वाली है, एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बिसलेरी को देश की बड़ी कंज्यूमर कंपनी टाटा ग्रुप की टाटा कंज्यूमर कंपनी ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है और इसे लेकर आगे की बातचीत जारी है। 

आपको बता दें कि पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के बाजार में बिसलेरी की मार्केट शेयर 32% है जो काफी बड़ा है। यह कंपनी कितनी बड़ी है इस बात से ही पता लगाया जा सकता है कि पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के बाजार में जितने भी छोटे प्लेयर है, वे बिसलेरी की नाम से आपना गेम खेलते है। 

क्या है पूरी खबर 

जानकारी के अनुसार, टाटा कंज्यूमर कंपनी बिसलेरी को खरीदने की तैयारी में है और इसके लिए छह से सात हजार करोड़ की डील तैय होने की खबर है। आपको बता दें कि बिसलेरी को खरीदने में कई और कंपनियों ने भी दिलचस्पी दिखाई है जिसमें रिलायंस रिटेल, नेस्ले और डैनॉन जैसी कंपनियों के नाम भी शामिल है। ऐसे में इन कंपनियों को छोड़ बिसलेरी ने टाटा कंज्यूमर को ही चुना है इससे डील लगभग फाइनल होने के कगार पर है। 

ऐसे में खबरे यह भी सामने आ रही है कि बिसलेरी ने इस डील के लिए अभी हां नहीं कहा है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि बिसलेरी ने कहा है कि इस डील के लिए उन्हें टाटा पसंद है। आपको बता दें कि अगर यह डील फाइनल होता है तो ऐसे में बिसलेरी के मैनेजमेंट में कोई बदलाव नहीं होगा और बोर्ड मैनेजमेंट करीब दो साल तक ऐसे ही रहेगा। 

क्यों बिक रही है बिसलेरी?

खबरों की माने तो कंपनी का कोई उत्तराधिकारी नहीं है इसलिए यह कंपनी बिक्री हो रही है। कंपनी के प्रोमोटर रमेश चौहान के अनुसार, वे 82 साल के हो गए और ऐसे में वे कुछ स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे है। इस कारण अब वे कंपनी को आने नहीं चलाना चाहते है और वे इसे बिक्री करना चाहते है। 

रमेश चौहान की एक बेटी है जयंती जो इस कंपनी को आगे चलाने में दिलचस्पी नहीं रख रही है, ऐसे में इसे कोई देखने वाला नहीं है जो इसके बिक्री के पीछे का कारण बन गया है।  

टॅग्स :Tata Consumer Products LtdटाटाReliance Industries
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित