लाइव न्यूज़ :

OYO रूम्स ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक कदम और आगे बढ़ाया, सऊदी अरब में शुरू हुआ परिचालन

By भाषा | Updated: February 20, 2019 20:03 IST

ओयो को एसएजीआईए से विदेशी निवेश लाइसेंस मिला है और सऊदी अरब में उसकी बड़ी निवेश करने की योजना है। वह 2020 तक देश के 6 प्रांतों के 17 शहरों में विस्तार करेगी।

Open in App

आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ओयो ने बुधवार को कहा कि उसने 50 होटलों के साथ समझौता करके सऊदी अरब में परिचालन शुरू किया। समझौते से ओयो के पास सऊदी अरब के सात शहरों में 3,000 से ज्यादा कमरे हैं। ओयो ने बयान में कहा कि इन संपत्तियां का परिचालन फ्रेंचाइजी मॉडल के आधार पर होगा। इन संपत्तियों में जो भी कमरें होंगे वे ओयो के नियंत्रण में होंगे। इसी तरह का मॉडल भारत और चीन जैसे बाजारों में भी है। कंपनी ने कहा कि उसकी 2020 तक 5,000 से अधिक सऊदी नागरिकों के लिए रोजगार सृजित करने की योजना है। उसका सऊदी के लोगों को होटल प्रबंधन में प्रशिक्षित करने के लिए रियाद और जेद्दाह में एक - एक कौशल संस्थान खोलने का भी विचार है। ओयो ने कहा कि उसने सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष के साथ करार किया है। सऊदी अरब जनरल इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एसएजीआईए) के गवर्नर इब्राहिम बिन अब्दुल रहमान अल ओमर ने कहा , " ओयो को एसएजीआईए से विदेशी निवेश लाइसेंस मिला है और सऊदी अरब में उसकी बड़ी निवेश करने की योजना है। वह 2020 तक देश के 6 प्रांतों के 17 शहरों में विस्तार करेगी। " ओयो होटल्स एंड होम्स ग्रुप के सीईओ और संस्थापक रितेश अग्रवाल ने कहा , " हम सऊदी अरब के युवाओं को गुणवत्ता परक और किफायती रहने की जगह देने और हजारों नौकरियां देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। " 

टॅग्स :रितेश अग्रवालसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है