लाइव न्यूज़ :

ओवीएल, आईओसी ने रूस की ग्राजप्रोम के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किये

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:16 IST

Open in App

भारत की विदेशों में काम करने वाली प्रमुख तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी विदेश लि. (ओवीएल) और देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में सहयोग के लेकर शुक्रवार को रूस की पेट्रोलियम क्षेत्र की कंपनी गाजप्रोम के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये। देश की तेल और गैस कंपनियां रूस के समृद्ध तेल और गैस क्षेत्रों में हिस्सेदारी हासिल करने पर गौर कर रही हैं। यह कदम ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर देश की 85 प्रतिशत निर्भरता की कुछ हद तक भरपाई कर सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) की विदेश इकाई ओवीएल ने ब्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक के दौरान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। ओवीएल ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। आईओसी ने भी हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में इसी प्रकार के सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अगुवाई में अधिकारियों तथा उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल छठे पूर्वी आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिये रूस गया है। रूस भारतीय तेल और गैस कंपनियों के लिए सबसे बड़ा निवेश गंतव्य है। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने सुदूर पूर्व और पूर्वी साइबेरिया सहित रूस में सखालिन-1, वैंकोर और तास-युरीख जैसी तेल और गैस परिसंपत्तियों में लगभग 16 अरब डालर निवेश किये हैं। रूस भी भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में सबसे बड़ा निवेशक है। समझौतों के बारे में पुरी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘‘गाजप्रोमनेफ्ट के सीईओ श्री अलेक्जेंडर डाइकोव ने इंडियन ऑयल और ओएनजीसी विदेश के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर का स्वागत किया। यह हमारी कंपनियों की रूसी ऊर्जा कंपनियों के साथ जुड़ाव में गहरी रुचि को प्रदर्शित करता है।’’ केवल तेल और गैस क्षेत्र में ही नहीं भारत रूस से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का आयात करने पर भी गौर कर रहा ताकि पश्चिम एशिया पर आयात निर्भरता को कम किया जा सके। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल पहले से ही गाजप्रोम से 25 लाख टन सालाना एलएनजी का आयात करती है। भारत रूस से कच्चा तेल खरीदने का भी इच्छुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी