लाइव न्यूज़ :

वर्क फ्रॉम होम खत्म हुआ तो इस कंपनी के 800 कर्मचारियों ने दे दिया इस्तीफा, ऑफिस लौटने को तैयार नहीं कर्मचारी

By रुस्तम राणा | Updated: May 11, 2022 18:59 IST

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के इस फैसले के बाद लगभग 800 कर्मचारियों ने स्टार्ट-अप से इस्तीफा दे दिया, जो कार्यालय में लौटने को तैयार नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाइटहैट जूनियर के लगभग 800 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफाऑफिस लौटने को तैयार नहीं कंपनी के सैकड़ों कर्मचारी

नई दिल्ली: दुनिया में कोरोना महामारी के आगमन से ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम कल्चर को खूब बढ़ावा मिला। कई कंपनियों में अभी भी वर्क फ्रॉम होम किया जा रहा है। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप आश्चर्यचकित हो सकते हैं। दरअसल, ऑनलाइन एजुकेशन प्रदान करने वाली कंपनी व्हाइटहैट जूनियर (Whitehat Jr) के लगभग 800 कर्मचारियों ने इसलिए इस्तीफा दे दिया, क्योंकि कंपनी ने उनका वर्क फ्रॉम होम खत्म कर वर्क फ्रॉम ऑफिस करने का फैसला किया है।

इंक42 (Inc42) की एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो महीनों में व्हाइटहैट जूनियर कर्मचारियों ने ऑफिस से काम करने के लिए कहे जाने के बाद एडटेक स्टार्ट-अप से इस्तीफा दे दिया है। व्हाइटहैट जूनियर (कोडिंग सीखने के लिए एक मंच जिसे BYJU'S द्वारा अधिग्रहित किया गया था) ने अपने कर्मचारियों को एक महीने के भीतर कार्यालय लौटने के लिए कहा।

कंपनी द्वारा वर्क फ्रॉम होम खत्म करने की नीति की घोषणा 18 मार्च को एक कंपनी-व्यापी ईमेल में की गई थी, जिसमें दूरदराज के कर्मचारियों को 18 अप्रैल तक कार्यालय लौटने के लिए कहा गया था।

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के इस फैसले के बाद लगभग 800 कर्मचारियों ने स्टार्ट-अप से इस्तीफा दे दिया, जो कार्यालय में लौटने को तैयार नहीं थे। बिक्री, कोडिंग और गणित टीमों के पूर्णकालिक कर्मचारियों की ओर से इस्तीफे की पेशकश की गई है। आने वाले महीनों में और भी कर्मचारियों के द्वारा इस्तीफा देने की उम्मीद है। 

इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों ने कारण बताया कि स्थानांतरण के लिए एक महीने का समय पर्याप्त नहीं था। “कुछ के बच्चे हैं, कुछ के बूढ़े और बीमार माता-पिता हैं, जबकि अन्य की अन्य जिम्मेदारियाँ हैं। इतने कम समय में कर्मचारियों को वापस बुलाना सही नहीं है।”

इसके अलावा सैलरी भी उनके इस्तीफे की एक वजह है। एक कर्मचारी के मुताबिक भर्ती के समय कर्मचारियों से कहा गया था कि व्हाइटहैट जूनियर के गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में ऑफिस हैं। उन्हें इन जगहों पर काम करना पड़ेगा। करीब दो साल तक घर से काम करने के बाद उनकी सैलरी बढ़नी चाहिए, ताकि वे इन महंगे शहरों में रहने का खर्च उठा सकें।

टॅग्स :बिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?