लाइव न्यूज़ :

ओपेक, सहयोगी देश तेल उत्पादन बढ़ाने को सहमत

By भाषा | Updated: September 1, 2021 23:40 IST

Open in App

फ्रैंकफर्ट, एक सितंबर (एपी) तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और रूस की अगुवाई में सहयोगी देशों ने बुधवार को धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ाने को लेकर सहमति जतायी। इसका कारण कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार और ईंधन मांग में तेजी आना है। तेल निर्यातक देशों के संगठन तथा सहयोगी देशों को ओपेक प्लस के नाम से जाना जाता है। समूह ने ‘ऑनलाइन ’ बैठक में एक अक्टूबर से प्रतिदिन 4,00,000 बैरल तेल उत्पादन जोड़ने की पहले की योजना पर सहमति जतायी। ओपेक और सहयोगी देशों ने पिछले साल ‘लॉकडाउन’ और यात्रा पाबंदियों के कारण ईंधन की मांग में कमी को देखते हुए उत्पादन में कटौती की थी। वे अब धीरे-धीरे उत्पादन में कटौती को समाप्त कर रहे हैं। बैठक से पहले तेल की कीमत में नरमी रही। तेल की कीमत न्यूयार्क मर्केन्टाइल एक्सचेंज में 1.6 प्रतिशत घटकर 67.40 डॉलर प्रति बैरल रही। वहीं वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 1.4 प्रतिशत घटकर 70.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ओपेक और सहयोगी देशों ने जुलाई में यह योजना बनाई थी कि जब तक पिछले साल के उत्पादन की कटैाती पूरी नहीं हो जाती है तब तक वह हर महीने चार लाख बैरल प्रतिदिन उत्पादन को बढ़ायेगी। समूह हर महीने बैठक कर बाजार और उत्पादन के स्तर पर नजर रख रहा है। दुनिया के देशों में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप पर उसकी नजर है कि क्या यह फिर से आर्थिक गतिविधियों को कमजोर करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स