लाइव न्यूज़ :

कसीनो, घुड़दौड़, ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी को लेकर मंत्री-समूह में ‘सहमति’, पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2022 21:06 IST

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अगुवाई वाले मंत्री- समूह (जीओएम) की इस बारे में सोमवार को बैठक में इस तरह की सेवाओं पर जीएसटी की दर को लेकर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देजीएसटी की यह दर सकल या शुद्ध मूल्यांकन पर लगाई जाए।फैसला अधिकारी स्तर पर आगे विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा।अभी कसीनो, घुड़दौड़ और अन्य ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत है।

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि राज्यों के वित्त मंत्रियों की समिति कसीनो, रेस कोर्स (घुड़दौड़) और ऑनलाइन गेमिंग सेवाओं पर माल एवं वस्तु कर (जीएसटी) की दर को 28 प्रतिशत तक बढ़ाने पर एकमत है।

 

उन्होंने कहा जीएसटी की यह दर सकल या शुद्ध मूल्यांकन पर लगाई जाए, .....यह फैसला अधिकारी स्तर पर आगे विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। अभी कसीनो, घुड़दौड़ और अन्य ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत है।

सरकार ने पिछले साल मई में कसीनो, ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल और घुड़दौड़ सेवाओं पर जीएसटी के बेहतर मूल्यांकन के लिए राज्यों के मंत्रियों की समिति का गठन किया था। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अगुवाई वाले मंत्री- समूह (जीओएम) की इस बारे में सोमवार को बैठक में इस तरह की सेवाओं पर जीएसटी की दर को लेकर चर्चा की।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘इस बारे में सर्वसम्मति है कि कसीनो, रेसकोर्स और ऑनलाइन गेमिंग जैसी सेवाओं पर जीएसटी की अधिकतम 28 प्रतिशत की दर लगनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारियों की समिति आगे विचार करेगी और जीएसटी को सकल या शुद्ध मूल्य पर लगाने के संबंध में 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देगी। इसके बाद मंत्री-समूह फिर से बैठक करेगा और फैसला लेगा।’’ इस महीने के अंत में होने वाली जीएसटी परिषद की अगली बैठक में मंत्री-समूह की इस रिपोर्ट पर विचार किए जाने की संभावना है। 

टॅग्स :GST Councilपश्चिम बंगालभारत सरकारGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी