लाइव न्यूज़ :

ओला 500 कर्मचारियों की कर सकती है छंटनी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर करेगी फोकस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 6, 2022 19:05 IST

ओला कंपनी ने लागत में कटौती और फाइनेंस को सुव्यवस्थित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को टीम में खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को चयनित करने का आदेश जारी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देओला अपने विभिन्न प्लेटफॉर्म से करीब 500 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रहा हैकंपनी ने टीम में खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की लिस्ट बनाने का आदेश जारी कर दिया हैकंपनी के मेन ओला राइड बिजनेस में इस समय लगभग 1100 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं

दिल्ली: ओला कंपनी के मालिक भाविश अग्रवाल ओला इलेक्ट्रिक पर फोकस करने के लिए ओला के विभिन्न प्लेटफॉर्म से करीब 500 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रहे हैं।

कंपनी ने लागत में कटौती और फाइनेंस को सुव्यवस्थित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अच्छे और खराब प्रदर्शन के आधार पर टीम में कर्मचारियों को चयनित करने का आदेश जारी कर दिया है।

कंपनी के मेन ओला राइड बिजनेस में इस समय लगभग 1100 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं और यह सीधे मल्टीनेशनल कंपनी उबेर के साथ प्रतियोगिता में हैं। वहीं पिछले महीने ओला ने ओल्ड व्हीकल्स के बिजनेस के साथ-साथ ओला डैश जैसे फौरी बिजनेस को बंद कर दिया है।

कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और इलेक्ट्रिक कार वर्टिकल पर फोकस करने के लिए लॉन्चिंग के एक साल के भीतर ओला कारों के बिजनेस को बंद कर दिया है। इसके अलावा ओला कैफे, फूड पांडा, ओला फूड्स और ओला डैश को भी कंपनी बंद कर चुकी है।

इस मामले में ओला ने कहा, "कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के लिए गो-टू-मार्केट रणनीति को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है और इसके लिए ओला कारों के बिजनेस को भी रिडायरेक्ट करेगा।"

इसके अलावा कंपनी का कहना है कि ओला कारों के बेसिक स्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाते हुए ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री और सर्विस नेटवर्क को बढ़ाने के लिए फिर से तैयार किया जाएगा।

ओला का अब मुख्य लक्ष्य अपनी इलेक्ट्रिक कार के सेल्स, प्रोडक्शन और फाइनेंस सेक्टर के कारोबार में अधिक निवेश करने का है। ओला इलेक्ट्रिक, कई अन्य इलेक्ट्रीक व्हीकल्स जैसे सरकार द्वारा ओकिनावा ऑटोटेक, प्योर ईवी, जितेंद्र इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और बूम मोटर्स जैसे प्रतियोगियों के बीच अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में की बैटरी में सामने आ रही खामियों के कारण जांच का सामना कर रही है।

ओला इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में लगातार आग लगने की घटनाओं से चिंतित केंद्र सरकार ने अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स निर्माताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है, जिसमें सभी को चेतावनी जारी की गई है कि खराब इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को जनता तक पहुंचाने के लिए क्यों न उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। केंद्र ने इस मामले में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स निर्माताओं को नोटिस का जवाब देने के लिए जुलाई के अंत तक का समय दिया है। (समाचार एजेंसी एआईएनएस के इनपुट के साथ)

टॅग्स :ओलाबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी