लाइव न्यूज़ :

Ola Electric: नेपाल के बाजार से शुरुआत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतरने की घोषणा, लातिनी अमेरिका, आसियान तथा यूरोपीय संघ पर नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2022 17:35 IST

Ola Electric: कंपनी लातिनी अमेरिका, आसियान तथा यूरोपीय संघ में प्रवेश करेगी और इस तरह पांच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूदगी दर्ज करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी के तौर पर हम इन क्षेत्रों में ग्राहकों को सेवाएं दे सकेंगे।दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहन की क्रांति की अगुवाई भारत करेगा।ओला इलेक्ट्रिक ने बयान में कहा कि ये स्कूटर अगली तिमाही से नेपाल में मिलने लगेंगे।

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतरने की घोषणा की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसकी शुरुआत नेपाल से की जाएगी। कंपनी ने कहा कि उसने नेपाल में सीजी मोटर्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं और उसे अपने ओला एस1 स्कूटर्स (एस1 और एस1 प्रो) के स्थानीय वितरण का साझेदार बनाया है।

ओला इलेक्ट्रिक ने बयान में कहा कि ये स्कूटर अगली तिमाही से नेपाल में मिलने लगेंगे। वहीं दूसरे चरण में कंपनी लातिनी अमेरिका, आसियान तथा यूरोपीय संघ में प्रवेश करेगी और इस तरह पांच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूदगी दर्ज करेगी।

ओला के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी भाविश अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमारे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार का केवल यह मतलब नहीं है कि एक कंपनी के तौर पर हम इन क्षेत्रों में ग्राहकों को सेवाएं दे सकेंगे, बल्कि यह इस बात का घोतक भी है कि दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहन की क्रांति की अगुवाई भारत करेगा।’’

इलेक्ट्रिक कार श्रेणी में कदम रखेगी ओला इलेक्ट्रिक, 2024 में लाएगी पहला मॉडल

ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह बिजली से चलने वाली कारों की श्रेणी में कदम रखेगी और उसकी योजना 2024 तक इस श्रेणी में अपना पहला मॉडल उतारने की है। कंपनी ने 2026-27 तक 10 लाख इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

ओला के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी भाविश अग्रवाल ने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक का उद्देश्य इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों से लेकर इलेक्ट्रिक कारों की रेंज पेश करना है जिनकी कीमत एक लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच होगी।

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर कंपनी की योजना के बारे में अग्रवाल ने कहा, ‘‘कार क्षेत्र को लेकर हमारी पूरी रूपरेखा है। हम लग्जरी कारों से शुरुआत कर रहे हैं और यह 18 से 24 महीने में आएगी।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘2026 या 2027 तक हम एक साल में दस लाख इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का लक्ष्य रखेंगे।’’

टॅग्स :ओलाउबरनेपालअमेरिकासाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है