लाइव न्यूज़ :

आने वाले समय में कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, नरेंद्र मोदी सरकार ने दिए संकेत

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 21, 2018 08:41 IST

बढ़ी कीमतों के बाद पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतिक्रिया सामने आई। और उन्होंने पेट्रोलियम निर्यात करने वाले देशों (ओपेक) में कम उत्पादन को जिम्मेदार बताया है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 मईः पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने सफाई दी है और बढ़ते दामों को लेकर समाधान निकालने की बात कह रही है। रविवार को बढ़ी कीमतों के बाद पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतिक्रिया सामने आई। और उन्होंने पेट्रोलियम निर्यात करने वाले देशों (ओपेक) में कम उत्पादन को जिम्मेदार बताया है।

वहीं, उन्होंने आगे कहा, 'मैं मानता हूं कि भारत में तेल की दाम बढ़ने के बाद मध्यम वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं। ओपेक देशों में तेल के कम उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण दाम बढ़ाए गए हैं। भारत सरकार जल्द ही इसका समाधान निकालेगी।

बता दें, रविवार को को पेट्रोल की कीमत 76.24 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। वहीं डीजल 67.57 रुपये प्रति लीटर हो गया है जो इसका अब तक उच्चतम स्तर है। सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा दरें बढ़ाए जाने से पेट्रोल व डीजल के दाम में यह वृद्धि हुई है। 

उल्लेखनीय है इन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेलों की कीमतों में चार हफ्ते से जारी तेजी का बोझ ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है। सार्वजनिक तेल कंपनियों द्वारा अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल के दाम आज 33 पैसे प्रति लीटर व डीजल के दाम 26 पैसे प्रति लीटर बढ़े। 

ये दरें स्थानीय बिक्री कर या वैट के हिसाब से राज्यवार अलग अलग होती हैं। दिल्ली में दाम सभी महानगरों तथा अधिकतर राज्य राजधानियों की तुलना में सबसे कम हैं। आज की वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले 14 सितंबर 2013 को यह 76.06 रुपये प्रति लीटर हुआ था। वहीं डीजल के दाम भी उच्चतम स्तर पर आ गए हैं। 

सार्वजनिक तेल कंपनियों ने कर्नाटक में चुनावी प्रक्रिया के दौरान 19 दिन के विराम के बाद 14 मई को कीमतों में दैनिक संशोधन को बहाल किया। इसके बाद से इनकी कीमत में लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी हुई है। बीते सप्ताह के दौरान कुल मिलाकर पेट्रोल के दाम 1.61 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम में 1.64 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। 

देश में पेट्रोल मुंबई में सबसे महंगा है जहां इसके दाम 84.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह पेट्रोल के दाम भोपाल में 81.83 रुपये प्रति लीटर , पटना में 81.73 रुपये , हैदराबाद में 80.76 रुपये व श्रीनगर में 80.35 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।  अधिसूचना के अनुसार कोलकाता में पेट्रोल अब 78.91 रुपये व चेन्नई में 79.13 रुपये प्रति लीटर है।

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीडीज़ल की कीमतेंमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम