लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः जनवरी 2025 से लागू, 1500 नहीं 3500 मिलेंगे प्रति माह, हजारों पेंशनधारी को फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2025 17:06 IST

Odisha: सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग (एसएसईपीडी) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने अपनी सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत पेंशन में वृद्धि किए जाने को मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी लाभार्थियों को अब 3,500 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। जुलाई 2024 में विधानसभा में पेश अपने पहले बजट के दौरान इसकी घोषणा की थी।कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा लोगों को बढ़ी हुई पेंशन वितरित की थी।

भुवनेश्वरः ओडिशा सरकार ने इस वर्ष जून से 80 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों समेत 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों की पेंशन राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब उन्हें प्रतिमाह 3,500 रुपये पेंशन दी जाएगी। यहां एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग (एसएसईपीडी) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने अपनी सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत पेंशन में वृद्धि किए जाने को मंजूरी दी है।

एक अधिकारी ने यहां बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) और मधु बाबू पेंशन योजना (एमबीपीएस) के सभी लाभार्थियों को अब 3,500 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी, जो पहले 1,500 रुपये मासिक थी। एसएसईपीडी विभाग ने मंगलवार को सभी जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों (डीएसएसओ) को उप-जिलाधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई पात्र लाभार्थियों की सूची के आधार पर जून से बढ़ी हुई पेंशन लागू करने का निर्देश दिया। डीएसएसओ को संशोधित पेंशन राशि को मंजूरी देने और आगे की कार्रवाई के लिए विभाग को आवश्यक आदेश भेजने के लिए भी कहा गया है।

यह वृद्धि जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने घोषणापत्र में पेंशन बढ़ाने का वादा किया था और मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने जुलाई 2024 में विधानसभा में पेश अपने पहले बजट के दौरान इसकी घोषणा की थी। पेंशन योजनाओं के लिए 7,600 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। माझी ने इस वर्ष जनवरी में क्योंझर जिले में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा लोगों को बढ़ी हुई पेंशन वितरित की थी।

टॅग्स :Pension Fund Regulatory and Development AuthorityOdishaMohan Majhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित