लाइव न्यूज़ :

एनएसई ने निवेशकों ने बिना नियमन वाले डेरिवेटिव उत्पादों में निवेश से बचने को कहा

By भाषा | Updated: August 23, 2021 13:33 IST

Open in App

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निवेशकों से बिना नियमन वाले डेरिवेटिव उत्पादों में निवेश से बचने को कहा है। एक्सचेंज का कहना है कि निवेशकों को इंटरनेट आधारित ट्रेडिंग मंचों के डिफरेंस और बाइनरी ऑप्शन विकल्पों से बचना चाहिए। एनएसई ने सोमवार को बयान में कहा कि निवेशक इन मंचों के बड़े रिटर्न के वादे जाल में फंस जाते हैं। अंतत: उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। एक्सचेंज ने कहा कि इसके मद्देनजर निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे उत्पादों में निवेश करने से बचें। एक्सचेंज के संज्ञान में आया है कि कुछ बिना नियमन वाले मंच या वेबसाइट डेरिवेटिव उत्पादों...डिफरेंस के लिए अनुबंध (सीएफडी) या बाइनरी ऑप्शन की पेशकश कर रहे हैं। इसके मद्देनजर एक्सचेंज ने यह परामर्श जारी किया है। सीएफडी को बाजार की भाषा में खरीदार और विक्रेता के बीच अनुबंध कहा जाता है। इसके तहत क्रेता को संपत्ति के मौजूदा मूल्य तथा अनुबंध के समय के मूल्य के अंतर का भुगतान विक्रेता को करना होता है। बाइनरी ऑप्शन के तहत निश्चित भुगतान करना होता है। इसमें निवेशक दो संभावित नतीजों में एक का अनुमान लगाता है। यदि उसका अनुमान सही साबित होता है तो निवेशक को तय भुगतान मिलता है। लेकिन उसका अनुमान गलत होने पर वह अपना शुरुआती भुगतान गंवा देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसेंसेक्स 82,637 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर, निफ्टी 25,257 पर नए शिखर पर पहुंचा

भारतCBI ने फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुंबई पुलिस प्रमुख और NSE के पूर्व सीईओ के खिलाफ दर्ज किया नया केस

कारोबारमुनाफावसूली से बाजार रिकार्ड स्तर से नीचे आया; आईटी, धातु शेयरों में गिरावट

कारोबारबाजार के लिये शुक्रवार रहा शानदार; सेंसेक्स 56,000 अंक के पार पहुंचा, रुपया 53 पैसे उछला

कारोबारएनएसई ने निवेशकों से कहा, केवल पंजीकृत शेयर दलालों से ही सौदे करें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा