लाइव न्यूज़ :

अब स्विगी में भी हुई छंटनी, कंपनी ने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, सीईओ ने मेल कर कहा- यह एक कठिन फैसला था

By आजाद खान | Updated: January 20, 2023 16:04 IST

आपको बता दें कि इस छंटनी पर बोलते हुए स्विगी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने कहा है कि 'हम रिस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज के हिस्से के रूप में अपनी टीम के साइज को कम करने के लिए बेहद कठिन फैसला ले रहे हैं। इससे गुजरने के लिए आप सभी से मैं माफी मांगता हूं।'

Open in App
ठळक मुद्देछंटनी के दौर में फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने भी कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है।कंपनी ने मेल कर कुल 380 कर्मचारियों की छंटनी की है। ऐसे में इस छंटनी पर बोलते हुए कंपनी के सीईओ ने कहा है कि यह एक कठिन फैसला था।

नई दिल्ली: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने 380 कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है। इस बात की जानकारी स्विगी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने दी है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने मेल भेजकर इसकी जानकारी दी है और कहा है कि कंपनी के लिए यह बहुत ही मुश्किल फैसला था। 

आपको बता दें कि कंपनी में कुल वर्कफोर्स छह हजार लोगों की है जिसमें से 6.33 फीसदी की छंटनी की गई है। ऐसे में इस छंटनी के पीछे कंपनी का कहना है कि अपने बदलाव की कोशिशों के चलते ऐसे कमद उठाए गए है। 

कंपनी ने छंटनी के पीछे कई कारण बताए 

कंपनी ने 380 कर्मचारियों को काम से निकालने के पीछे कई कारण बता रही है। ऐसे में इन सभी कारणों में सबसे मुख्य कारण व्यापक आर्थिक स्थिति है। कंपनी का कहना है कि फूड डिलीवरी कारोबार में कमी आई है जिस कारण लाभ कम हुआ है। 

ऐसे में कंपनी का कहना है कि उसके पास इतना कैश है कि वह खुद को संभाल सकती है, लेकिन कर्मचारियों की ज्यादा संख्या को वह नहीं संभाल पा रही है। यही नहीं कंपनी ने ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती को भी एक कारण बता रही है जिससे उसे कारोबार को आगे चलाने में दिक्कत हो रही है।

सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने क्या कहा है 

इस छंटनी पर बोलते हुए सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने कहा है कि, 'हम रिस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज के हिस्से के रूप में अपनी टीम के साइज को कम करने के लिए बेहद कठिन फैसला ले रहे हैं। इस प्रोसेस में हम 380 टैलेंटेड स्विगीस्टर्स को अलविदा कह रहे हैं। यह सभी अवेलेबल ऑप्शंस को एक्सप्लोर करने के बाद लिया गया एक बहुत ही मुश्किल फैसला है। इससे गुजरने के लिए आप सभी से मैं माफी मांगता हूं।'

कंपनी कर देगी मीट मार्केट को बंद

मामले में बोलते हुए कंपनी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने कहा है कि 'बहुत जल्द हम अपने मीट मार्केट को बंद कर देंगे। जबकि टीम ने सॉलिड इनपुट के साथ असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। हम अपने इटरेशंस के बावजूद प्रोडक्ट मार्केट में फिट नहीं हो पाए हैं। कस्टमर्स के दृष्टिकोण से हम अभी भी इंस्टामार्ट के जरिए मीट डिलीवरी की पेशकश करेंगे। हम अन्य सभी नए वर्टिकल्स में निवेश करना भी जारी रखेंगे।'

टॅग्स :स्वीगीटेक्नोनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम