लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी, रतन टाटा या अडानी की नहीं, इस भारतीय कंपनी ने 5 दिन में कमाए 47000 करोड़ रुपये

By रुस्तम राणा | Updated: September 1, 2024 16:06 IST

सुनील भारती मित्तल की अगुआई वाली भारती एयरटेल सबसे ज़्यादा लाभ में रही। पांच दिनों (सोमवार से शुक्रवार) में इसका बाज़ार मूल्यांकन 47,194.86 करोड़ रुपये बढ़कर 9,04,587.12 करोड़ रुपये हो गया। शुक्रवार (30 अगस्त) को कंपनी का शेयर भाव 1,584 रुपये पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ़्ते बीएसई बेंचमार्क 1,279.56 अंक या 1.57 प्रतिशत उछलासुनील भारती मित्तल की अगुआई वाली भारती एयरटेल सबसे ज़्यादा लाभ में रही5 दिनों (सोमवार से शुक्रवार) में इसका बाज़ार मूल्यांकन 47,194.86 करोड़ रुपये बढ़कर 9,04,587.12 करोड़ रुपये हो गया

नई दिल्ली: पिछले हफ़्ते शेयर बाज़ार में कई कंपनियों के मार्केट कैप में बड़ी बढ़त देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के मार्केट कैप में ज़बरदस्त इज़ाफ़ा हुआ। शेयर बाज़ारों में रिकॉर्ड तेज़ी के साथ भारती एयरटेल, आईटी दिग्गज इंफोसिस और रतन टाटा की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) सबसे ज़्यादा लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल रहीं। पिछले हफ़्ते बीएसई बेंचमार्क 1,279.56 अंक या 1.57 प्रतिशत उछला।

सुनील भारती मित्तल की अगुआई वाली भारती एयरटेल सबसे ज़्यादा लाभ में रही। पांच दिनों (सोमवार से शुक्रवार) में इसका बाज़ार मूल्यांकन 47,194.86 करोड़ रुपये बढ़कर 9,04,587.12 करोड़ रुपये हो गया। शुक्रवार (30 अगस्त) को कंपनी का शेयर भाव 1,584 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाज़ार पूंजीकरण (एमकैप) 13,396.42 करोड़ रुपये बढ़कर 20,43,107.10 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले सप्ताह शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 1,53,019.32 करोड़ रुपये बढ़ा। शुक्रवार को लगातार नौवें सत्र में तेजी के साथ, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 231.16 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़कर 82,365.77 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 502.42 अंक या 0.61 प्रतिशत उछलकर 82,637.03 के रिकॉर्ड इंट्रा-डे पीक पर पहुंच गया।

इंफोसिस ने 33,611.37 करोड़ रुपये जोड़े और इसका मूल्यांकन 8,06,880.50 करोड़ रुपये हो गया। टीसीएस का मूल्यांकन 31,784.9 करोड़ रुपये बढ़कर 16,46,899.17 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 18,734.3 करोड़ रुपये बढ़कर 8,66,374.41 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब बरकरार रखा, जिसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, स्टेट बैंक, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारSunil MittalBharti Airtel
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?