लाइव न्यूज़ :

बढ़ता जा रहा है भारतीय बैंकों का NPA, रिपोर्ट में दावा- मार्च तक डूबता हुआ कर्ज हो जाएगा 9.5 लाख करोड़

By IANS | Updated: January 23, 2018 08:52 IST

भारतीय बैंकंं का बढ़ता एनपीए सरकार के लिए गंभीर समस्या रही है। विजय माल्या जैसे कारोबारियों पर कई हजार करोड़ रुपये विभिन्न बैंकों के बकाया हैं।

Open in App

भारतीय बैंकों का फंसा हुआ कर्ज (गैर निष्पादित परिसंपत्तियां या एनपीए) मार्च तक बढ़कर 9.5 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी, जोकि पिछले साल मार्च में 8 लाख करोड़ रुपये थी। एसोचैम-क्रिसिल के एक संयुक्त अध्ययन में यह जानकारी दी गई है। 'एआरसीज हेडेड फॉर ए स्ट्रकचरल शिफ्ट' शीर्षक रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2018 के मार्च तक तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के बढ़कर 11.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की उम्मीद है। 

एसोचैम ने एक बयान में अध्ययन के हवाले से कहा, "बैंकिंग प्रणाली में तनावग्रस्त परिसंपत्तियों का बढ़ता स्तर एसेट रिकंस्ट्रकशन कंपनियों (एआरसीज) को भारी अवसर प्रदान करता है, जोकि फंसे हुए कर्ज (एनपीए) के समाधान की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण हितधारक हैं।"

इसमें, हालांकि यह कहा गया है कि पूंजी की कमी के कारण एआरसीज के विकास में काफी गिरावट आनेवाली है। रिपोर्ट में कहा गया, "हालांकि 2019 के जून तक एआरसीज की विकास दर गिरकर 12 फीसदी के पास रहने की संभावना है, हालांकि एयूएम (प्रबंधन के अधीन संपत्ति) बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है, जोकि बहुत बड़ा आकार है।"

इस अध्ययन में कहा गया कि बैंकों को तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के लिए किए गए प्रावधानों के ऊपर और अधिक प्रावधान किए जाने की उम्मीद है। वे उन परिसंपत्तियों को कम छूट पर बेच सकते हैं। इस प्रकार पूंजी की आवश्यकता बढ़ रही है। अध्ययन में यह भी कहा गया कि दिवाला और दिवालियापन संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन से लंबे समय तक मुकदमेबाजी से बचा जा सकेगा और तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के उद्योग की वसूली दर को सुधारने में मदद मिलेगी।

बिजली, धातु और विनिर्माण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा तनावग्रस्त परिसंपत्तियां (फंसे हुए कर्ज) हैं। 50 तनावग्रस्त परिसंपत्तियों (जो प्रणाली में करीब 40 फीसदी तनावग्रस्त परिसंपत्तियों का निर्माण करती है) के एक विश्लेषण के मुताबिक धातु, विनिर्माण और बिजली क्षेत्र में क्रमश: 30 फीसदी, 25 फीसदी और 15 फीसदी तनावग्रस्त परिसंपत्तियां हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों को मिलाकर कुल 30 फीसदी है।  

टॅग्स :गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए)अरुण जेटलीनरेंद्र मोदीबजट 2018
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम