लाइव न्यूज़ :

बजट भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण की फिसली जुबान, सदन में लगे ठहाके, देखिए वीडियो

By शिवेंद्र राय | Updated: February 1, 2023 16:58 IST

बजट पेश करने के दौरान निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि साल 2022 के बजट के अनुसार बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए लिए पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने पर जोर दिया जाएगा। दरअसल इस नीति की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2021 में ही की थी और इसे पिछले साल यानी 2022-23 के बजट में भी शामिल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री की फिसली जुबानसदन में लगने लगे ठहाकेपुराने वाहनों से संबंधित नीति पर बोल रही थीं निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली: वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट के दौरान एक ऐसा मौका भी आया सदन में ठहाके लगने लगे। दरअसल निर्मला सीतारमण पुराने हो चुके चार पहिया वाहनों पर सरकार की नई नीति के बारे में बता रही थीं। इसी दौरान वित्तमंत्री की जुबान फिसल गई। निर्मला सीतारमण  'रिप्लेसिंग द ओल्ड व्हीकल' (पुराने वाहन बदलना) कहना चाहती थीं लेकिन उनके मुंह से 'रिप्लेसिंग द ओल्ड पॉलिटिकल' (पुरानी राजनीति बदलना) वाक्य निकल गया। 

जैसे ही वित्तमंत्री की जुबान फिसली वैसे ही सदन में ठहाके गूंज पड़े। कुछ विपक्षी सांसदों ने तो नारे भी लगाए। हालांकि तुरंत ही निर्मला सीतारमण को अपनी गलती का अंदाजा हो गया और उन्होंने गलती सुधारते हुए कहा कि मैं 'रिप्लेसिंग ओल्ड पॉल्यूटिंग व्हीकल' (पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाने) के बारे में बता रही थी।

बता दें कि बजट पेश करने के दौरान निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि साल 2022 के बजट के अनुसार बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए लिए पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने पर जोर दिया जाएगा। दरअसल इस नीति की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2021 में ही की थी और इसे पिछले साल यानी 2022-23 के बजट में भी शामिल किया गया था। वित्तमंत्री ने कहा कि पुराने वाहनों के लिए राज्यों की स्क्रैप नीति को केंद्र की तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा।

पिछले साल उत्तरप्रदेश पहला राज्य बना था जिसने सबसे पहले स्क्रैप नीति को अपने यहां लागू किया था। ये नीति लागू होने के बाद यूपी में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 वर्ष पुराने डीजल वाहन बिना फिटनेस सड़कों पर नहीं चल सकेंगे। 

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कई अन्य बड़ी घोषणाएं भी कीं। सबसे बड़ी घोषणा आयकर की दरों को लेकर हुई। वर्तमान में 5 लाख रुपये तक की आय वाले लोग पुरानी और नई कर व्यवस्था दोनों में कोई आयकर नहीं देते हैं। नई कर व्यवस्था में छूट की सीमा बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है। इस प्रकार, नई कर व्यवस्था में 7 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों को कोई कर नहीं देना होगा।

इसके अलावा बजट में कई सामानों पर सीमा शुल्क में रियायत दी गई है। वित्त मंत्री ने बजट में  कृषि और टेक्सटाइल्स के अलावा अन्य सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी रेट्स को 21% से घटाकर 13 प्रतिशत करने का ऐलान किया। वहीं, इलेक्ट्रिक किचन चिमनी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 प्रतिशत जबकि टीवी पैनल के ओपन सेल्स के कल-पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5 प्रतिशत की गई है।

टॅग्स :आम बजट 2023-24वायरल वीडियोआम बजट 2023निर्मला सीतारमणसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी