लाइव न्यूज़ :

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया 'श्वेत पत्र', जानें इन 15 मुद्दे पर मंत्री ने सिलसिलेवार तरीके से क्या कहा

By आकाश चौरसिया | Updated: February 8, 2024 18:35 IST

वित्त मंत्रालय निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को भारत की आर्थिक गतिविधि से जुड़ी बातों से संबंधित श्वेत पत्र लोकसभा की पटल पर वित्त मंत्री ने रखा। इसे लेकर सरकार ने 1 फरवरी, 2024 को पेश केंद्रीय बजट में घोषणा की थी कि वह श्वेत पत्र लाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा की पटल पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने रखा 'श्वेत पत्र'श्वेत पत्र की इन 15 बिंदुओं को विस्तार से यहां जानेंकेंद्र सरकार इसके जरिए यूपीए और एनडीए के 10 साल के कार्यकाल की तुलना की

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को भारत की आर्थिक गतिविधि से जुड़ी बातों से संबंधित श्वेत पत्र लोकसभा की पटल पर वित्त मंत्री ने रखा। इसे लेकर सरकार ने 1 फरवरी, 2024 को पेश केंद्रीय बजट में घोषणा की थी कि वह श्वेत पत्र लाएगी। असल में इसके जरिए केंद्र सरकार ने ये बताया कि कांग्रेस नीत यूपीए के मुकाबले भाजपा नीत एनडीए के कार्यकाल में किस तरह काम हुए, क्या बदलाव और कहां तक भारत ने विकास किया।   

अब इस श्वेत पत्र से जुड़ी उन 15 बिंदुओं पर नजर डालनी होगी, जिसे एनडीए की केंद्र सरकार ने संसद में बताया है। इसमें ये भी भारत कैसे आगे बढ़ रहा है। आइए जानते हैं, वो कौन सी बातें हैं, जिनपर सरकार इस दृढ़ता से अपनी बात रख रही है।  

-15 बिंदु-केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि मोदी सरकार ने तुरंत समाधान करने के बजाय, एनडीए सरकार ने साहसिक सुधार किए, जिसमें आधारभूत रचना को मजबूत के निर्माण पर ध्यान दिया। 

-एनडीए सरकार की ओर से वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने राजनीतिक और नीति के तहत देश को स्थिरता प्रदान की है। यह तभी संभव हो पाया है, जब सरकार ने कड़े निर्णय लिए, जबकि पिछली यूपीए सरकार में इतनी हिम्मत नहीं थी कि इस तरह से काम करें। 

-2014 तक भारतीय अर्थव्यवस्था संकट में थी, तब श्वेत पत्र द्वारा नकारात्मक माहौल सेट किया गया और इससे निवेशकों का विश्वास भी हिला था।

-मोदी सरकार के आर्थिक प्रबंधन ने भारत को निरंतर उच्च विकास के सटीक रास्ते पर ला खड़ा किया है।

-बैंकिंग संकट यूपीए सरकार की सबसे महत्वपूर्ण और लचर विरासतों को प्रदर्शित करती है। 

- वित्त मंत्री ने बताया कि सार्वजनिक वित्तीय स्थिति खराब थी, आर्थिक कुप्रबंधन और वित्तीय अनुशासनहीनता थी और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार मौजूद था।

-साल 2014 में केंद्र सरकार को गहरी क्षतिग्रस्त अर्थव्यवस्था विरासत में मिली, जिसकी नींव 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने के लिए नई विकास यात्रा को सक्षम बनाना पड़ा।

-एनडीए सरकार के आर्थिक प्रबंधन और शासन के माध्यम से 2014 से पहले की हर चुनौती पर काबू पा लिया गया।

-निर्मला सीतारमण ने कहा कि समय की मांग है कि लोगों में आशा जगाई जाए, घरेलू और वैश्विक दोनों तरह के निवेश आकर्षित किए जाएं और बहुत जरूरी सुधारों के लिए समर्थन तैयार किया जाए।

-यूपीए सरकार आर्थिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने में बुरी तरह विफल रही, इसके बजाय उसने ऐसी बाधाएं पैदा की, जिन्होंने अर्थव्यवस्था को पीछे खींच ला दिया

-उन्होंने ये भी बताया कि ऐसे कई घोटाले हुए, जिनसे सरकारी खजाने को भारी राजस्व घाटा और राजकोषीय घाटा हुआ।

-पिछले 10 सालों में एनडीए सरकार ने पिछली यूपीए सरकार द्वारा छोड़ी गई चुनौतियों पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।

-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि हमारी सरकार ने पिछली सरकार के मुकाबले एक मजबूत आधारभूत रचना के निर्माण के साथ-साथ अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने के लिए अधिक निवेश किया।

-श्वेत पेपर में आगे कहा गया है कि अभी मीलों चलना है और पहाड़ों को पार करना है क्योंकि लक्ष्य '2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र' बनाना है।

-पेपर के जरिए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार 'नेशन फर्स्ट' में विश्वास करती है, न कि राजनीतिक लाभ कमाने में।

टॅग्स :Nirmal Sitharamanकांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी