लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी की जमानत याचिका लंदन कोर्ट ने की खारिज, 29 मार्च तक रहेगा हिरासत में

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 20, 2019 18:53 IST

भगोड़े हीरा कारोबारी 48 वर्षीय नीरव मोदी गहने बेचने वाली कंपनी फायरस्टार डायमण्ड के संस्थापक हैं। उनकी कंपनी के दिल्ली, मुंबई, न्यूयॉर्क, लंदन, मकाऊ और हॉन्गकॉन्ग में शोरूम हैं।

Open in App

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को 20 मार्च को लंदन स्कॉटलैंड यार्ड में गिरफ्तार होने के बाद स्टमिंस्टर कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के बाद नीरव मोदी की अगली पेशी 29 मार्च  के लिए टाली गई है। इसका मलतब साफ है कि नीरव मोदी को जमानत नहीं मिलने वाला है। उन्हें 29 मार्च तक हिरासत में ही रहना पड़ेगा। करीब दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में वांछित भगोड़े कारोबारी को भारत वापस लाने के प्रयासों की दिशा में इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। बीते दिनों नीरव मोदी के लंदन में रहने की खबरें आ रही थी। इसके बाद सोमवार को नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। 

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लंदन की एक कोर्ट में प्रत्यर्पण निदेशालय अपील की थी 

प्रत्यर्पण निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिये लंदन की एक अदालत में अपील की थी। अदालत ने अपील पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘नीरव दीपक मोदी (जन्मतिथि: 24 फरवरी 1971) को भारतीय एजेंसियों की तरफ से 19 मार्च को हॉलबार्न में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 20 मार्च को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।’’ 

गिरफ्तारी की जगह से इस बात के संकेत मिलते हैं कि नीरव मोदी वेस्ट एंड के सेंटर पाइंट के उसी आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा था जहां उसके होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। ऐसा लग रहा है कि उसे प्रत्यर्पण वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। नीरव मोदी को अदालत में पेश किये जाने के बाद इस बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

जानें कौन है नीरव मोदी

48 वर्षीय नीरव मोदी गहने बेचने वाली कंपनी फायरस्टार डायमण्ड के संस्थापक हैं। उनकी कंपनी के दिल्ली, मुंबई, न्यूयॉर्क, लंदन, मकाऊ और हॉन्गकॉन्ग में शोरूम हैं। साल 2015 में नीरव मोदी ने जब न्यूयॉर्क में अपनी कंपनी का शोरूम खोला था तब डोनाल्ड ट्रंप उसके उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ट्रंप जनवरी 2017 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने साल 2017 के अरबपतियों की सूची में नीरव मोदी को शामिल किया था। 

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)पीएनबी स्कैम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम