लाइव न्यूज़ :

अब नीरव मोदी के खिलाफ PNB ने हांग कांग में अदालत का दरवाजा खटखटाया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 22, 2018 16:14 IST

इस बारे में विस्तृत ब्योरा न देते हु ए कहा कि हांग कांग में अधिकारियों से संपर्क किया गया है और नीरव मोदी की कंपनियों के खिलाफ वसूली के आदेश के लिए याचिकाएं दायर की गयी हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 22 अप्रैलः पंजाब नेशनल बैंक ( पीएनबी ) ने 13 हजार करोड़ रुपये के ऋण घोटाला मामले में बगोड़े आभूषण कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ अमेरिका में समाशोधन प्राधिकरण के समक्ष अर्जी लगाने के बाद अब हांग कांग में भी अदालत का दरवाजा खटखटाया है। पीएनबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैंक उन देशों और जगहों में सक्षम प्राधिकरणों के सामने अपील करने की योजना बना रहा है जहां नीरव मोदी एवं उसके सहयोगियों की संपत्तियां हैं। 

अधिकारी ने इस बारे में विस्तृत ब्योरा न देते हु ए कहा कि हांग कांग में अधिकारियों से संपर्क किया गया है और नीरव मोदी की कंपनियों के खिलाफ वसूली के आदेश के लिए याचिकाएं दायर की गयी हैं। 

उल्लेखनीय है कि पीएनबी ने नीरव मोदी के कंपनी समूह की अमेरिका स्थित इकाई फायरस्टार डायमंड के दिवालिया होने मामले की सुनवाई में हस्तक्षेत्र के लिए वहां अपने वकील कर लिए हैं। इस बीच चीन ने इस महीने की शुरुआत में कहा था हांग कांग प्रशासन नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के भरत के आवेदन पर निर्णय करने को स्वतंत्र है। 

गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक के 13400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ रविवार को गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फॉरेन एक्सचेंज डिपार्टमेंट विभाग के चार अधिकारियों से पूछताछ की थी। सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी के खिलाफ और 15 फरवरी को मेहुल चौकसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जनवरी में सीबीआई द्वारा केस दर्ज करने से पहले ही देश छोड़कर जा चुके थे। बताया जा रहा है कि लोन देने से पहले कंपनियों को एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोविंग फॉर्म भरना होता है जोकि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को दिए गए लोन के लिए नहीं भरे गए थे।

सीबीआई नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है, लेकिन दोनों ने भारत आने से इनकार कर दिया है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने अपने वकीलों को माध्यम से सीबीआई को जवाब भेजकर कहा कि वो अभी देश वापस नहीं आ सकते। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने भारतीय मीडिया पर पूरे मामले को बढ़ाचढ़ा कर दिखाने का भी आरोप लगाया। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी किस देश में मौजूद हैं।(खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमेहुल चौकसीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी