लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने अमरोहा में चीनी कारखाने के पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 14:53 IST

Open in App

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में वेव इंडस्ट्रीज के चीनी कारखाने के परिचालन में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने एक समिति का गठन किया है। यह समिति इस मामले में अपनी रिपोर्ट देगी। एनजीटी के चेयरपर्सन न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड या एसपीसीबी, केंद्रीय भू-जल प्राधिकरण तथा जिला मजिस्ट्रेट, अमरोहा के अधिकारियों की समिति गठित की है। एनजीटी ने कहा कि इन विभागों की ओर से समिति में शामिल अधिकारी वरिष्ठ स्तर के होने चाहिए और उनके पास विश्वसनीय तरीके से कार्रवाई का अधिकार होना चाहिए। पीठ ने कहा कि सीपीसीबी तथा एसपीसीबी इस मामले में संयोजन और अनुपालन के लिए नोडल एजेंसिया रहेंगी। एनजीटी के 19 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार, समिति की बैठक 15 दिन में होने की उम्मीद है। समिति के सदस्य चीनी कारखाने के स्थल पर जाएंगे और अंशधारकों से बातचीत के बाद उपचारात्मक कार्रवाई करेंगे। इस मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर, 2021 को होगी। अधिकरण अमरोहा जिले के मलेशिया गांव में चीनी कारखाने में पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चंचल देवी द्वारा दायर याचिका की सुनवाई कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?