लाइव न्यूज़ :

New Year’s Eve: राहत की खबर, 01 जनवरी की सुबह 5 बजे तक खुलेंगे भोजनालयों, रेस्तरां, होटल, ऑर्केस्ट्रा बार और पब, बीजेपी सरकार ने दिया निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 12:23 IST

New Year’s Eve: अधिकारियों ने बताया कि आदेश के अनुसार समय विस्तार केवल उन प्रतिष्ठानों पर लागू होगा जो भवन परिसर और बंद स्थानों में संचालित होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देNew Year’s Eve: जश्न के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त निगरानी रखने का निर्देश दिया है।New Year’s Eve: होटल और रेस्तरां संघ हर साल इस तरह की अनुमति के लिए अनुरोध करते हैं।New Year’s Eve: भवन परिसर और बंद स्थानों में संचालित होते हैं। खुले स्थानों वाले प्रतिष्ठानों पर यह लागू नहीं होगा।

मुंबईः महाराष्ट्र भर में नए साल की पूर्व संध्या के जश्न को देखते हुए राज्य सरकार ने भोजनालयों, रेस्तरां, होटल, ऑर्केस्ट्रा बार और पब जैसे प्रतिष्ठानों को एक जनवरी की सुबह पांच बजे तक खुले रहने की अनुमति दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गृह विभाग ने मंगलवार देर रात एक ‘‘स्थायी’’ आदेश जारी किया है जिसके तहत मनोरंजन और आतिथ्य से जुड़े प्रतिष्ठानों को संचालन का समय बढ़ाने की अनुमति दी गई है। अधिकारी के अनुसार, यह आदेश भविष्य में क्रिसमस की पूर्व संध्या (24 दिसंबर की रात), क्रिसमस (25 दिसंबर की रात) और नववर्ष की पूर्व संध्या (31 दिसंबर की रात) पर लागू रहेगा क्योंकि होटल और रेस्तरां संघ हर साल इस तरह की अनुमति के लिए अनुरोध करते हैं।

कई बार प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण स्वीकृति में देरी हो जाती थी। अधिकारी ने कहा कि इन प्रतिष्ठानों को इन विशिष्ट अवसरों पर सुबह पांच बजे तक खुले रहने की अनुमति होगी, उन्हें कुछ विशेष शर्तों और नियमों का पालन भी करना होगा। शर्तों के अनुसार, प्रतिष्ठान मालिक अपने परिसर के अंदर और बाहर निजी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करेंगे ताकि कानून और व्यवस्था संबंधी समस्याएं उत्पन्न नहीं हों।

किसी भी समस्या की स्थिति में व्यवसाय मालिक या लाइसेंसधारी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि समय में छूट केवल परिसर के उपयोग के लिए है। ध्वनि और संगीत प्रणाली के उपयोग संबंधी मौजूदा नियम लागू रहेंगे जिनमें उच्चतम न्यायालय और मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा जारी सभी निर्देश शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आदेश के अनुसार समय विस्तार केवल उन प्रतिष्ठानों पर लागू होगा जो भवन परिसर और बंद स्थानों में संचालित होते हैं। खुले स्थानों वाले प्रतिष्ठानों पर यह लागू नहीं होगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले गृह विभाग ने पुलिस विभाग को नए साल की पूर्व संध्या के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त निगरानी रखने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :न्यू ईयरमहाराष्ट्रThane Policeमुंबई पुलिसमुंबईदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवारAjit Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो