लाइव न्यूज़ :

New GST Rates 2025 Updates: 22 सितंबर से तोहफा, 7500 रुपये प्रतिदिन तक के किराए वाले होटल कमरे सस्ते, 56वीं बैठक में फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2025 16:21 IST

New GST Rates 2025 LIVE Updates: होटल कमरों पर अब पांच प्रतिशत की दर से ही जीएसटी लगेगा और इस पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) भी नहीं लगेगा। फिलहाल इस श्रेणी के होटल कमरों पर 12 प्रतिशत जीएसटी के साथ आईटीसी का भी प्रावधान है।

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू मांग को बल मिलेगा और अर्थव्यवस्था में खपत बढ़ेगी।भारत की छवि एक बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में मजबूत होगी।बुकिंग दर सुधरेगी और आतिथ्य मूल्य श्रृंखला में खर्च बढ़ेगा।

नई दिल्लीः जीएसटी परिषद के फैसले के बाद 22 सितंबर से 7,500 रुपये प्रतिदिन तक के किराये वाले होटल कमरे सस्ते हो जाएंगे। इससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जीएसटी परिषद की बुधवार को हुई 56वीं बैठक में फैसला किया गया कि 7,500 रुपये प्रतिदिन तक किराये वाले होटल कमरों पर अब पांच प्रतिशत की दर से ही जीएसटी लगेगा और इस पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) भी नहीं लगेगा। फिलहाल इस श्रेणी के होटल कमरों पर 12 प्रतिशत जीएसटी के साथ आईटीसी का भी प्रावधान है।

ऑनलाइन बुकिंग मंच मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश मागो ने कहा कि कमरों के किराये पर जीएसटी कटौती से भारतीय यात्रियों के लिए होटल में ठहरना अधिक किफायती होगा, जिससे घरेलू मांग को बल मिलेगा और अर्थव्यवस्था में खपत बढ़ेगी।

रेडिसन होटल ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (दक्षिण एशिया) निखिल शर्मा ने इसे एक ‘प्रगतिशील कदम’ बताते हुए कहा कि इससे होटलों में गुणवत्तापूर्ण ठहराव अधिक लोगों को सुलभ होंगे और भारत की छवि एक बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में मजबूत होगी।

होटल एवं रेस्तरां निकाय एफएचआरएआई के अध्यक्ष के. श्यामा राजू ने कहा कि इस कटौती से भारतीय होटल घरेलू एवं विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक और किफायती बनेंगे। इससे पर्यटन मांग बढ़ेगी, कमरों की बुकिंग दर सुधरेगी और आतिथ्य मूल्य श्रृंखला में खर्च बढ़ेगा।

सरोवर होटल्स के चेयरमैन अजय के. बकाया ने इसे सही दिशा में उठाया गया कदम बताते हुए कहा कि इससे उपभोक्ता धारणा मजबूत होगी। एबिक्स ट्रैवल्स के मुख्य वित्त अधिकारी अंकित पाठक ने कहा कि पांच प्रतिशत जीएसटी स्लैब से यात्रियों को नए गंतव्यों की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी, खासकर त्योहार और शादी के मौसम में जब मांग चरम पर होती है। 

टॅग्स :जीएसटीछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशGST Councilनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीपीयूष गोयलविष्णु देव सायमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम