लाइव न्यूज़ :

नेस्ले की भारत में वर्ष 2025 तक 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजनाः सीईओ

By भाषा | Updated: September 23, 2022 17:17 IST

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क श्नाइडर ने शुक्रवार को यह बताया। श्नाइडर ने बताया कि यह निवेश पूंजीगत व्यय के रूप में किया जाएगा जिससे नए संयंत्रों की स्थापना की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क श्नाइडर ने शुक्रवार को यह बतायाकंपनी की योजना अगले साढ़े तीन वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की हैCEO ने कहा- भारत में 60 वर्षों के दौरान कंपनी 8,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है

नई दिल्ली: वैश्विक खाद्य एवं पेय कंपनी नेस्ले एसए की वर्ष 2025 तक भारत में 5,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है। इस कदम से कंपनी को देश में अपने बुनियादी कारोबार को गति देने में मदद मिलेगी और वृद्धि की नए अवसरों का लाभ उठाने में भी मदद मिलेगी। 

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क श्नाइडर ने शुक्रवार को यह बताया। श्नाइडर ने बताया कि यह निवेश पूंजीगत व्यय के रूप में किया जाएगा जिससे नए संयंत्रों की स्थापना की जाएगी, अधिग्रहण किए जाएंगे और कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार किया जाएगा। 

मौजूदा समय में देश में कंपनी के नौ संयंत्र हैं और वह विनिर्माण केंद्र स्थापित करने के लिए नए स्थानों की खोज में है। श्नाडर ने भारतीय बाजार में कंपनी की निवेश योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी की योजना अगले साढ़े तीन वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की है। 

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में 60 वर्षों के अपने विनिर्माण सफर के दौरान कंपनी 8,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है।’’ उन्होंने बताया कि कंपनी की भारत में मौजूदगी 110 वर्ष से भी अधिक समय से है लेकिन यहां विनिर्माण गतिविधियां 1960 के दशक में शुरू की गई थीं। 

भारतीय बाजार, नेस्ले के शीर्ष दस बाजारों में से एक है। इस मौके पर नेस्ले इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा कि कंपनी के मूल कारोबार को बढ़ाने पर विशेष ध्यान होगा। उन्होंने कहा कि इस निवेश योजना में तीव्र वृद्धि की रफ्तार को कायम रखने, टिकाऊ बने रहने और नए कारोबारी अवसरों का लाभ उठाने पर जोर रहेगा।

टॅग्स :Nestle Indiaeconomy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम