लाइव न्यूज़ :

कोविड निर्देशों के पालन करने को लेकर नेस्ले इंडिया और जियो में समझौता

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:22 IST

Open in App

रोजमर्रा इस्तेमाल के उत्पाद बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों के पालन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने को लेकर रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। नेस्ले इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने एक 'फेस ऑफ होप' पहल शुरू की है। इसके तहत लोकप्रिय उत्पादों की पैकेजिंग पर 'मास्क पहनो' दिखाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पैकेजिंग और डिजिटल अभियान के जरिये 25 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचने और उन्हें प्रेरित करना है।’’ कंपनी ने कहा, ‘‘नई पैकेजिंग लोगों को मास्क लगाए रखने जैसी बुनियादी एहतियात का पालन करने के महत्व के बारे में लगातार याद दिलाएगी, ताकि अपने प्रियजनों को सुरक्षित और बेहतर कल के लिए ऐसा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।’’ नेस्ले इंडिया ने कहा कि जियोएंगेज एप्लिकेशन पर अभियान से जुड़ने और उसके बारे में गहराई से जानकारी दी गई है। इस अभियान के तहत जरुरी दिशा-निर्देशों का पालन करने का संकल्प लेने वाले प्रतिभागियों को एक जीबी डेटा का तत्काल इनाम प्रदान किया जाएगा। नेस्ले इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा, ‘‘इस पहल के माध्यम से हम इस समय जागरूकता फैलाने के लिए अपने प्रतिष्ठित ब्रांडों जैसे कि मैगी, किटकैट, नेस्कैफे और एवरीडे का लाभ उठा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 साल में 16000 लोग होंगे बेरोजगार?, नेस्ले के नए सीईओ फिलिप नव्राटिल ने कहा-दुनिया बदल रही और हमें भी बदलने की जरूरत

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

कारोबारReliance AGM 2025: एक अरब स्क्रीन पर सेवाएं, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग मंच जियो हॉटस्टार, 3.2 लाख घंटे से ज्यादा कंटेंट की पेशकश

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारJiohotstar-Netflix 2025: नेटफ्लिक्स के पास 30.163 करोड़ और जियोहॉटस्टार के पास 30 करोड़?, वैश्विक ओटीटी दिग्गज में रार तेज, देखिए आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम