लाइव न्यूज़ :

गैर-महानगरों में चिकित्सा ढांचे के लिए ऋण गारंटी योजना को आगे बढ़ाने की जरूरत: वित्त मंत्री

By भाषा | Updated: August 31, 2021 21:09 IST

Open in App

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सभी हितधारकों से कहा कि वे भविष्य में महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए गैर-महानगरों में स्वास्थ्य सुविधा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कोविड प्रभावित क्षेत्रों के लिए 50,000 करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना को तेजी से बढ़ाने की जरूरत है। यह देखते हुए कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में चिकित्सा क्षमता बढ़ाना बहुत महत्वपूर्ण है, वित्त मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार से अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार में भी मदद मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा "हमें इसे (योजना) समय के भीतर पूरा करने की जरूरत है। हमें इसे पूरे देश में करने की जरूरत है, खासकर उन हिस्सों में जहां हमारे पास पर्याप्त चिकित्सा बुनियादी ढांचा नहीं है, और इसलिए मुझे लगता है कि वित्तीय सेवा विभाग, उद्योग से जुड़े हितधारकों और बैंकों को स्थानीय क्षेत्रों में बहुत अधिक जानकारी साझा करने की जरूरत है।"उन्होंने सभी हितधारकों - बैंकों, चिकित्सा क्षेत्र, औषधि उद्योग या चिकित्सा उपकरण निर्माता कंपनियों को स्थानीय स्तर पर जागरुक करने और जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत पर जोर दिया।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस साल जून में इस योजना को मंजूरी दी थी और यह योजना 31 मार्च, 2022 या 50,000 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत होने तक, जो भी पहले हो, मंजूर किए जाने वाले सभी पात्र ऋणों पर लागू होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि वह वित्तीय सेवाओं के विभाग के जरिये साप्ताहिक आधार पर योजना की निगरानी करेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि इसका लाभ जल्द से जल्द जमीनी स्तर तक पहुंचे, क्योंकि इस मामले में और समय नहीं गंवाया जा सकता है। जहां तक टीकाकरण की बात है स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अब तक 65 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने इस अवसर पर कहा कि देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं की काफी कमी है, इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश में अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या को मौजूदा प्रति हजार एक से बढ़ाकर दो बिस्तरे करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?