लाइव न्यूज़ :

एनसीपी प्रमुख पवार ने गौतम अडाणी की प्रशंसा की, कहा-आप विमान में कहीं भी जाएं तो आपको अडाणी के हवाई अड्डे का उपयोग करना होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2022 15:29 IST

एक समय अमीर लोगों की सूची में बिड़ला और टाटा शामिल थे। अब उनकी जगह बदल गई है। एक हफ्ते से, मैं एक जैन व्यक्ति के बारे में पढ़ रहा हूं जो देश का सबसे अमीर आदमी बन गया है और वह गौतम अडाणी है।

Open in App
ठळक मुद्देमेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने शून्य से शुरुआत की थी। लगभग 70 प्रतिशत हवाई अड्डे अडाणी के हैं।विकास का आधार बुनियादी ढांचा होता है और अडाणी का इस क्षेत्र में बड़ा योगदान है।

पुणेः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी की प्रशंसा की और कहा कि अडाणी ने शून्य से शुरुआत की, लेकिन अब देश के बुनियादी ढांचे के विकास में एक प्रमुख योगदानकर्ता हैं।

 

पवार ने जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (जेआईटीओ) के वैश्विक सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा, ''एक समय अमीर लोगों की सूची में बिड़ला और टाटा शामिल थे। अब उनकी जगह बदल गई है। एक हफ्ते से, मैं एक जैन व्यक्ति के बारे में पढ़ रहा हूं जो देश का सबसे अमीर आदमी बन गया है और वह गौतम अडाणी है।''

उन्होंने कहा, ''वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने शून्य से शुरुआत की थी। अब आप विमान में कहीं भी जाएं तो आपको अडाणी के हवाई अड्डे का उपयोग करना होगा। लगभग 70 प्रतिशत हवाई अड्डे अडाणी के हैं।'' पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने कहा कि विकास का आधार बुनियादी ढांचा होता है और अडाणी का इस क्षेत्र में बड़ा योगदान है। पवार ने कहा, 'यह योगदान केवल अडाणी समूह के लिए नहीं बल्कि देश के लिए है। हम उन लोगों को नहीं भूल सकते जो देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।'' 

टॅग्स :शरद पवारगौतम अडानीटाटाBirla
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्रिकेटIPL 2026: कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमन विक्रम बिरला ? जानिए पूर्व क्रिकेटर से चेयरमैन बनने का सफर

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम