लाइव न्यूज़ :

एनसीएल अपने सभी कर्मचारियों का टीकाकरण कराने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की पहली कंपनी बनी

By भाषा | Updated: August 23, 2021 18:58 IST

Open in App

कोल इंडिया की अनुषंगी एनसीएल ने सोमवार को कहा कि वह देश का पहला ऐसा सार्वजनिक उपक्रम बन गया है जिसने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को कोविड-19 का टीका लगवाया लिया है। कंपनी में काम करने वालों में 13,000 से अधिक पूर्णकालिक कर्मचारी, 16,000 संविदा कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों के परिवारों के करीब 20,000 सदस्य कंपनी के संचालन क्षेत्रों में ही रहते हैं और उसके आसपास रहते हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, "नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) देश का पहला ऐसा उपक्रम बन गया है, जिसने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को कोविड-19 का टीका लगवाया है।" एनसीएल के सीएमडी प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि कोविड​​​​-19 के अभूतपूर्व संकट के दौरान, कोयला क्षेत्र के योद्धाओं ने चौबीसों घंटे काम किया और राष्ट्र के लिए कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की।सिन्हा ने कहा, "वे हमारी वास्तविक संपत्ति हैं और उनका स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हमारे लिए काफी मायने रखती है। हमने उनका टीकाकरण कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2020-21 में MSMEs ने नहीं चुकाया 20 हजार करोड़ रुपये का कर्ज, NPA बढ़कर 1,65,732 करोड़ रुपये पहुंचा

भारतNLMC: राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम के गठन को मिली मंजूरी, रेलवे, रक्षा जैसे विभागों की अतिरिक्त जमीनें अब बेचेगी सरकार

कारोबारकोल इंडिया की इकाई एनसीएल ने सिंगरौली में विभिन्न सीएसआर कार्यक्रम शुरू किए

कारोबारकोल इंडिया की अनुषंगी एनसीएल ने एक दिन में रिकॉर्ड 3.87 लाख टन कोयला भेजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती