लाइव न्यूज़ :

National Highway Toll Collection: यूपी से 7060 करोड़ रुपये का ‘टोल’?, नितिन गडकरी ने राज्यसभा में दी जानकारी, देखें दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2025 19:48 IST

फरवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सबसे अधिक 7,060 करोड़ रुपये का ‘टोल’ एकत्र किए, इसके बाद राजस्थान ने 5,967.13 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र ने 5,115.38 करोड़ रुपये टोल एकत्र किए।

Open in App
ठळक मुद्देमुक्त इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ईटीसी) प्रणाली को लागू करने का भी निर्णय लिया है।अंतिम रूप दिए जाने के बाद इनके कार्यान्वयन के वित्तीय प्रभाव का पता लगाया जा सकता है।वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 34,805 करोड़ रुपये का निजी निवेश हासिल किया।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश उन राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है, जिन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-फरवरी अवधि में राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल के माध्यम से उच्च राजस्व जुटाया है। यह जानकारी बुधवार को संसद को दी गयी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सरकार ने फरवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सबसे अधिक 7,060 करोड़ रुपये का ‘टोल’ एकत्र किए, इसके बाद राजस्थान ने 5,967.13 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र ने 5,115.38 करोड़ रुपये टोल एकत्र किए।

गडकरी ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों के चयनित खंडों पर उपलब्ध तकनीक के साथ बाधा मुक्त इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ईटीसी) प्रणाली को लागू करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार (टोल) ‘पास’ प्रणाली के विवरण पर काम कर रही है। ‘पास’ प्रणाली के विवरण को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इनके कार्यान्वयन के वित्तीय प्रभाव का पता लगाया जा सकता है।’’

एक अलग प्रश्न का उत्तर देते हुए गडकरी ने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सरकार मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) के विकास और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर निष्पादित एनएच विकास परियोजनाओं के लिए निजी निवेश किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके अनुसार, सरकार ने वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान 19,232 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 34,805 करोड़ रुपये का निजी निवेश हासिल किया।’’

टॅग्स :NHAIउत्तर प्रदेशराजस्थानमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां