लाइव न्यूज़ :

लगातार नौवें दिन पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, जनता के दर्द को नहीं सुन रही मोदी सरकार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 22, 2018 11:13 IST

कर्नाटक चुनाव के बाद आज नौवें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए। दिल्ली में पेट्रोल अब 76.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 68.08 रुपए पर पहुंच गया।

Open in App

नई दिल्ली, 22 मईः पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन देश की नरेंद्र मोदी सरकार इसको लेकर कोई कदम नहीं उठा रही है। आमजनता पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर परेशान है और सरकार की ओर बड़ी उम्मीदों से देख रही है कि वह कोई न कोई रास्ता निकालेगी, लेकिन सरकार पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा बढ़ाए दा रहे दामों को रोकने में विफल साबित हो रही है।   

कर्नाटक चुनाव के बाद आज नौवें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए। दिल्ली में पेट्रोल अब 76.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 68.08 रुपए पर पहुंच गया। वहीं कोलकाता में 79 रुपया 53 पैसे, मुंबई में 84 रुपया 70 पैसे और चेन्नई में 79 रुपया 79 पैसा प्रति लीटर हो गया है। मंगलवार को पेट्रोल के दामों में 30 पैसे की वृद्धि हुई है। वहीं, डीजल में 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। 

हालांकि बढ़ते दामों के लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम निर्यात करने वाले देशों (ओपेक) में कम उत्पादन को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। उनका कहना था कि मैं मानता हूं कि भारत में तेल की दाम बढ़ने के बाद मध्यम वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं। ओपेक देशों में तेल के कम उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण दाम बढ़ रहे हैं। वहीं, इस मामले को लेकर कहा था कि भारत सरकार जल्द ही इसका समाधान निकालेगी।

उल्लेखनीय है इन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेलों की कीमतों में चार हफ्ते से जारी तेजी का बोझ ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है। ये दरें स्थानीय बिक्री कर या वैट के हिसाब से राज्यवार अलग अलग होती हैं। दिल्ली में दाम सभी महानगरों तथा अधिकतर राज्य राजधानियों की तुलना में सबसे कम हैं।

सार्वजनिक तेल कंपनियों ने कर्नाटक में चुनावी प्रक्रिया के दौरान 19 दिन के विराम के बाद 14 मई को कीमतों में दैनिक संशोधन को बहाल किया। इसके बाद से इनकी कीमत में लगातार 9वें दिन बढ़ोतरी हुई। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीडीज़ल की कीमतेंमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम