लाइव न्यूज़ :

सरसों, सोयाबीन तिलहन, मूंगफली तेल तिलहन में सुधार, विदेशों की नरमी से पामोलीन में गिरावट

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:10 IST

Open in App

विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को कच्चा पॉम तेल (सीपीओ), पामोलीन, सोयाबीन डीगम और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट रही। दूसरी तरफ मांग बढ़ने से सरसों और सोयाबीन तिलहन के भाव मजबूत बंद हुए। अन्य तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर रहे। बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.8 प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि शिकागो एक्सचेंज में भी एक प्रतिशत की गिरावट है। विदेशों में मंदी के रुख और मांग कमजोर रहने से सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि पामोलीन का आयात खोलने के बाद तेल संयंत्रों के बीच सीपीओ की मांग कम हुई है क्योंकि सीधे पामोलीन आयात करना उन्हें सस्ता बैठता है। इस वजह से सीपीओ और पामेलीन तेल कीमतों में गिरावट रही। सूत्रों ने बताया कि देश में विशेषकर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में सरसों की त्यौहारी मांग बढ़ने से सरसों दाना (तिलहन) के भाव मजबूत रहे। इसके अलावा सलोनी, आगरा और कोटा (राजस्थान) में सरसों दाना की बढ़ती मांग के बीच इस तिलहन के दाम मंगलवार के 8,800 रुपये से बढ़ाकर बुधवार को 8,900 रुपये क्विन्टल हो गये। सरसों तेल की मांग होने के बावजूद इसकी तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं। सूत्रों ने कहा कि निर्यात मांग के साथ साथ स्थानीय मांग के कारण मूंगफली तेल तिलहनों के भाव में मजबूती रही। जबकि मांग प्रभावित होने से बिनौला तेल कीमत में गिरावट रही। बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल) सरसों तिलहन - 8,350 - 8,400 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। मूंगफली - 6,920 - 7,065 रुपये। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,700 रुपये। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,415 - 2,545 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,850 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,590 -2,640 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,675 - 2,785 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपये। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,900 रुपये। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,520 रुपये। सीपीओ एक्स-कांडला- 11,800 रुपये। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,400 रुपये। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,450 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम