लाइव न्यूज़ :

Jio-Facebook डील के बाद एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, जैक मा को पीछे छोड़ा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 23, 2020 13:26 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी जियो-फेसबुक डील के बाद अलीबाबा के संस्थापक जैक मा को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजियो-फेसबुक डील के बाद मुकेश अंबानी की दौलत में हुआ इजाफामुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 4.7 अरब डॉलर का इजाफा, अब ये 49.2 अरब डॉलर हुआ

नई दिल्ली: जियो-फेसबुक डील के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। खास बात तो ये है कि इस दौरान अंबानी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बने हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, जियो-फेसबुक की डील के बाद मुकेश अंबानी की संपत्ति 49.2 अरब डॉलर हो गई है, जो जैक मा की संपत्ति से 3.2 अरब डॉलर ज्यादा है। मालूम हो, फेसबुक के साथ हुई डील से मुकेश अंबानी की संपत्ति में 4.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। 

क्या है जियो-फेसबुक डील?

फेसबुक ने जियो प्लेटफार्म्स में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिए 5.7 अरब डॉलर यानी 43,574 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। इस डील के बाद रिलायंस इंस्ट्रीज के शेयर में जोरदार तेजी आई, जिससे बाजार को मजबूती मिली।

रिलायंस जियो के प्लेटफार्म में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये फेसबुक के 5.7 अरब डॉलर (43,574) के निवेश की घोषणा से कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक उछला। इस सौदे से आरआईएल को जहां एक तरफ कर्ज में कमी लाने में मदद मिलेगी वहीं वह व्हाट्एसएप का उपयोग भारतीय ई-वाणिज्य कंपनी बनाने में करेगी जो अमेजन और वालमार्ट जैसी कंपनियों को टक्कर देगी।

मुकेश अंबानी ई-कॉमर्स के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य को भी दायरे में लाएंगे

आरआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अंबानी ने इस डील के बाद बुधवार को कहा था, 'आने वाले दिनों में यह गठजोड़ भारतीय समान के अन्य प्रमुख हितधारकों की सेवा भी करेगा- हमारे किसान, हमारे छोटे और मझोले उद्यम, हमारे छात्र और शिक्षक, हमारे स्वास्थ्य सेवा प्रदाता और हमारी महिलाएं और युवा, जिन्होंने नए भारत की नींव रखी है।' 

उन्होंने कहा कि जियो-फेसबुक साझेदारी के मूल मे फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की प्रतिबद्धता है और इससे भारत के डिजिटल रूपांतरण की दिशा में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, 'हमारी दो कंपनियां साथ मिलकर भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देंगी, ताकि आप को सक्षम बनाया जा सके और आपको समृद्ध बनाया जा सके। हमारी साझेदारी भारत को दुनिया का अग्रणी डिजिटल समाज बनाने के लिए है।'

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :फेसबुकजियोमुकेश अंबानीजैक माअलीबाबा ग्रुप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?