लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रचा इतिहास, बाजार पूंजीकरण बढ़कर 19 लाख करोड़, देश की पहली कंपनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2022 22:48 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयरों में बुधवार को हुई तेजी के चलते कंपनी का बाजार मूल्यांकन बढ़कर 19 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे बाजार मूल्यांकन के निशान को पार करने वाली आरआईएल पहली भारतीय कंपनी बन गई।आरआईएल का शेयर 1.85 प्रतिशत बढ़कर 2,827.10 रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गए।कारोबार के अंत में आरआईएल का शेयर 2,777.90 पर बंद हुआ।

मुंबईः रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने इतिहास रच दिया। देश की पहली कंपनी जिसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 19 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। बाजार पूंजीकरण के इस निशान को पार करने वाली आरआईएल पहली भारतीय कंपनी बन गई।

बीएसई पर दिन के कारोबार के दौरान आरआईएल का शेयर 1.85 प्रतिशत बढ़कर 2,827.10 रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गए। शेयर की कीमत में तेजी के बाद बीएसई में सुबह के कारोबार में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 19,12,814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, कारोबार के अंत में आरआईएल का शेयर 2,777.90 पर बंद हुआ।

इस बंद भाव पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 18,79,237.38 करोड़ रुपये था। इससे पहले इस साल मार्च में आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 18 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया था। इस साल अब तक आरआईएल के शेयर 17 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज सभी खंडों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तेल और गैस की कीमतों में उछाल के कारण इसका पेट्रोरसायन व्यवसाय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इस साल अब तक आरआईएल के शेयर 19 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं।

 

टॅग्स :Reliance Industriesनीता अंबानीNita AmbaniReliance Industries Limited
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

कारोबारडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका के नई तेल रिफाइनरी में रिलायंस करेगा निवेश

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम