लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी ने यूपी में 75,000 करोड़ निवेश का किया ऐलान, 1 लाख से अधिक को मिलेगा रोजगार, 2023 के अंत तक हर गांव और शहरों में 5जी सेवाएं

By अनिल शर्मा | Updated: February 10, 2023 11:52 IST

मुकेश अंबानी ने कहा, इस साल के बजट ने भारत के एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरने की नींव रखी है। यह पूंजीगत व्यय के मामले में देश के विकास की नींव के निर्माण के लिए अपने उच्चतम संसाधन आवंटन के लिए खड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्दे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कई बड़ी घोषणाएं की।अंबानी ने कहा कि 2023 के अंत तक यूपी के हर गांव और शहरों में 5जी सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी।समिट में मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश में हजारों करोड़ निवेश की घोषणा भी की।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने बड़ी घोषणा की। अंबानी ने कहा कि 2023 के अंत तक यूपी के हर गांव और शहरों में 5जी सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इसके साथ ही अगले चार सालों में यूपी में हजारों करोड़ निवेश का भी ऐलान किया।

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 2023 के दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के हर शहर और गांव को कवर करने के लिए 5G के अपने रोल-आउट को पूरा कर लेगा। गौरतलब है कि जियो कंपनी की ट्रू 5जी सेवा देश के 226 शहरों में पहुंच गई है। पिछले दिनों उत्तराखंड के हरिद्वार और देहरादून में रिलायंस जिओ ने अपनी 5जी सेवाएं शुरू कीं।  

मुकेश अंबानी ने कहा, इस साल के बजट ने भारत के एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरने की नींव रखी है। यह पूंजीगत व्यय के मामले में देश के विकास की नींव के निर्माण के लिए अपने उच्चतम संसाधन आवंटन के लिए खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत बहुत मजबूत विकास पथ पर है।

समिट में मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश में हजारों करोड़ निवेश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रिलायंस ने अगले चार वर्षों में यूपी में Jio, खुदरा और नवीकरणीय व्यवसायों में अतिरिक्त 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है, जिससे राज्य में 1 लाख से अधिक अतिरिक्त नौकरियां पैदा होंगी। 

 

टॅग्स :जियो5जी नेटवर्कमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?