लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाईअड्डे के कर्मचारियों के लिए कोविड देखभाल केंद्र बनाएगी डॉयल, मेदांता के साथ एमओयू

By भाषा | Updated: August 23, 2021 12:33 IST

Open in App

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लि. (डायल) ने दिल्ली हवाईअड्डे पर अपने कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के लिए कोविड देखभाल केंद्र बनाने के लिए मेदांता अस्पताल के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) किया है। कोविड देखभाल केंद्र हवाईअड्डे के टर्मिनल दो में बनाया जाएगा। जीएमआर समूह की अगुवाई वाली डायल ने कहा कि है कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच हमने यह कदम उठाया है। यह देखभाल केंद्र सितंबर की शुरुआत में चालू हो जाएगा। एक बयान में कहा गया है कि इस केंद्र पर हल्के तथा मामूली संक्रमण वाले जीएमआर के कर्मचारियों या उनके परिजनों के पृथकवास की व्यवस्था होगी। उसके बाद या तो उन्हें घर भेज दिया जाएगा या आवश्यकता होने पर अस्पताल स्थानांतरित किया जाएगा। इस केंद्र पर बच्चों के लिए 15 हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू), बालिग लोगों के लिए 18 एचडीयू तथा 52 पृथकवास बिस्तर लगाए जाएंगे। साथ ही यहां 85 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की व्यवस्था होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को बुलाया गया, जानें क्या है मामला

टेकमेनिया5G Network: दिल्ली हवाईअड्डा बना 5जी नेटवर्क के अनुकूल, जल्द यात्रियों को मिलेगी 20 गुणा फास्ट इंटरनेट सर्विस

भारतदिल्ली हवाई अड्डे ने अतिरिक्त सामान किसी भी स्थान पर पहुंचाने की सुविधा शुरू की

कारोबारजीएमआर हैदराबाद हवाई अड्डे से जुड़ी मेट्रो रेल परियोजना में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

कारोबारदिल्ली हवाईअड्डे पर यात्री यातायात में क्रमिक वृद्धि: रिपोर्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम