लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने दिया नए साल का तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर बढ़ी, जानिए कौन खोल सकता है खाता

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 30, 2023 15:49 IST

10 वर्ष या उससे कम उम्र की बालिका के माता-पिता या अभिभावक इस योजना के तहत खाता खोल सकते हैं। एक बालिका के लिए केवल एक खाते की अनुमति है। एक परिवार केवल 2 सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक छोटी जमा योजना है योजना पर ब्याज दरों में 20 आधार अंकों की बढ़ोतरीमौजूदा 8 प्रतिशत से बढ़कर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जनवरी-मार्च तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) योजना पर ब्याज दरों में 20 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। वित्त मंत्रालय के परिपत्र के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर मौजूदा 8 प्रतिशत से बढ़कर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। सरकार हर तिमाही में मुख्य रूप से डाकघरों द्वारा संचालित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर अधिसूचित करती है। इसी नियम के तहत ये जानकारी दी गई है। अन्य सभी छोटी योजनाओं के लिए दरें पहले की तरह बनी रहेंगी। 

इसके अलावा तीन साल की सावधि जमा पर दर मौजूदा सात प्रतिशत से बढ़कर 7.1 प्रतिशत कर दी गई है। हालांकि, पीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत और बचत जमा पर ब्याज दर चार प्रतिशत पर यथावत रखी गई हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दरें समान थीं। किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत है। इसकी पूर्ण अविध 115 माह है। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर ब्याज दर एक जनवरी से 31 मार्च 2024 के लिए 7.7 प्रतिशत पर यथावत रही। मासिक आय योजना के लिए ब्याज दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। निवेशकों के लिए यह 7.4 प्रतिशत होगी।

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक छोटी जमा योजना है जो विशेष रूप से बालिकाओं के लिए है। इसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के एक भाग के रूप में शुरू किया गया है।यह योजना एक लड़की की शिक्षा और शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए है। योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये जमा किये जा सकते हैं। योजना के तहत खाता खोलने से जुड़े कुछ लाभों में उच्च ब्याज दर, आयकर पर बचत, लॉक इन अवधि, जब खाता परिपक्वता आयु तक पहुंच जाता है तो ब्याज दर सहित खाते की शेष राशि का भुगतान पॉलिसी धारक को किया जाएगा।  योजना के परिपक्वता तक पहुंचने पर भी ब्याज मिलता है। 10 वर्ष या उससे कम उम्र की बालिका के माता-पिता या अभिभावक इस योजना के तहत खाता खोल सकते हैं। एक बालिका के लिए केवल एक खाते की अनुमति है। एक परिवार केवल 2 सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोल सकता है।

निवेशक सुकन्या समृद्धि योजना के लिए डाकघरों या भाग लेने वाले सार्वजनिक और निजी बैंकों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, आवेदक के माता-पिता या कानूनी अभिभावक की फोटो आईडी, आवेदक के माता-पिता या कानूनी अभिभावक का पता प्रमाण और अन्य केवाईसी प्रमाण जैसे पैन , वोटर आईडी जैसे दस्तावोजों की जरूरत पड़ती है।

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीBankलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी