लाइव न्यूज़ :

Milk Price Hike: दूध ने निकाले आंसू, 35 से 50 के पार पहुंचे गाय और भैस के दूध के दाम

By आकाश चौरसिया | Updated: February 17, 2024 13:02 IST

मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल बजट 2024 पेश करने के दौरान बताया कि अब प्रदेश में आगामी 1 अप्रैल, 2024 से गाय और भैंस का दूध बढ़ी हुई कीमत पर मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल, 2024 से बढ़ी हुई कीमत पर मिलेगा दूधराज्य के मुखिया ने बजट पेश करते हुए इस बात की घोषणा की हैइस सूची में गाय और भैंस का दूध दोनों के रेट में बढ़ोतरी हुई

शिमला:हिमाचल प्रदेश सरकार ने दूध के नए रेट को लेकर घोषणा करते हुए बताया कि अब गाय के दूध का दाम 34 रुपए से 45 रुपए प्रति लीटर हुआ। दूसरी तरफ भैंस के दूध का दाम 38 से 55 रुपए प्रति लीटर हो गया है। ये नए रेट राज्य में 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे, इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण के दौरान दी है।  

 

सीएम सुक्खू ने 'मुख्यमंत्री सुख अरोग्य योजना' की घोषणा की। इस योजना के तहत 70 साल से ऊपर आयु के आयकर नहीं देने वाले और पेंशन नहीं लेने वालों लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा राज्य में मिलने जा रही है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने 'मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना' की भी घोषणा की गई।

इसके तहत सभी विधवाओं के 27 साल तक की आयु वाले बच्चों, जिनकी सभी स्रोतों से आय एक लाख से कम है उनकी शिक्षा से संबंधित खर्च सरकार उठाएगी। वहीं, 18 साल से कम आयु के बच्चों को एक हजार हर महीने आरडी के रूप में खाते में जमा करेगी। सभी महिलाओं का स्वास्थ्य बीमा का प्रीमियम सरकार वहन करने जा रही है।

बजट 2024 के दौरान वित्त मंत्री ने तीन अटल आदर्श विद्यालय की आधारशिला रखने की घोषणा की। अटल आदर्श विद्यालय और डे बोर्डिंग स्कूलों के कर्मचारियों का एक विशेष कैडर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 10 राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही तकनीकी शिक्षा के लिए 330 करोड़ रुपए का आवंटन किया।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसुखविंदर सिंह सुक्खूशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?